ISWP Union: यूनियन चुनाव कराने को राकेश्वर से मिले तार कंपनी के कर्मचारी, सदस्यता का मिला आश्वासन
यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि बोनस को लेकर फिलहाल वे व्यस्त हैं। दुर्गापूजा तक इन सभी कंपनियों का बोनस हो जाएगा। इसके बाद यूनियन की कमेटी मीटिंग बुलाकर चुनाव पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यहां तक तक कहा कि चुनाव दस दिन में भी होता है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड के जमशेदपुर स्थित तार कंपनी के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के बिष्टुपुर स्थित आवास आवास पर जाकर उनसे यूनियन चुनाव कराने व वंचित कर्मियों की सदस्यता दिलाने की मांग की। यूनियन के पूर्व महामंत्री महामंत्री आशीष अधिकारी अपने साथ 30 कर्मचारियों व कमेटी मेंबरों को लेकर राकेश्वर पांडेय के पास पहुंचे थे। आगामी सात अक्टूबर-2021 से यूनियन का चुनाव संविधान के अनुसार लंबित हो जाएगा। यूनियन का तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
इस पर यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि बोनस को लेकर फिलहाल वे व्यस्त हैं। दुर्गापूजा तक इन सभी कंपनियों का बोनस हो जाएगा। इसके बाद यूनियन की कमेटी मीटिंग बुलाकर चुनाव पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यहां तक तक कहा कि चुनाव दस दिन में भी होता है। ऐसे में समय पर चुनाव होगा। आशीष अधिकारी ने 11 कर्मचारियों की सयूनियन सदस्यता के बारे में कहा कि अभी तक उनकी सदस्यता शुल्क नहीं काटा जा रहा है, जबकि पिछले दिनों ही सदस्यता शुल्क काटने का आश्वासन मिला था। इस पर अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों का संगठन है, जो भी सदस्यता लेना चाहते हैं, उन्हें मेंबरशिप मिलेगा। आशीष अधिकारी के साथ राकेश्वर पांडेय से मिलने वालों में मंगल करुआ, हरविंदर सिंह, मनीष कुमार, बिश्वजीत तिवारी, प्रताप सिंह, सुरत मिश्रा, गौरव बोस, लखबीर सिंह, मनीष यादव, सुरत महतो, सगीर अहमद, रंजीत प्रसाद, अर्जुन दास, रंजन मिश्र, मोंटू डे, राकेश महतो, श्याम कालुंडिया, मनमीत सिंह, राम सिंह, अनवर खान,श्याम थापा, दिनेश प्रसाद आदि शामिल थे।