valentine week :चॉकलेट ने घोली रिश्तों में मिठास, आज टेडी डे
Taddy day.वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन सबसे प्यारा माना जाता है। इसे टैडी डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन क्यूट और प्यारा सा टैडी बियर गिफ्ट किया जाता है और प्रेमी युगल प्यार का इजहार करते हैं।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 11:20 AM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 11:20 AM (IST)
जमशेदपुर, जासं। Taddy day today in valentine week वेलेंटाइन डे के तीसरे दिन प्रेमी युगलों ने चॉकलेट देकर अपने-अपने प्यार का इजहार किया और रिश्तों में मीठा रंग घोला। वहीं बाजार के गिफ्ट दुकानों में चॉकलेट व गिफ्ट खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी रही। बाजार का रंग बता रहा है कि वेलेंटाइन डे को लेकर खरीदारी का बाजार गर्म है।
प्रेमी युगलों का कहना है कि प्यार में चॉकलेट की मिठास का अहम रोल है। इसके पीछे कई वजह हैैं। माना जाता है कि चॉकलेट खाने से लव लाइफ अच्छी रहती है। चॉकलेट में थियोब्रोमीन और कैफीन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। चॉकलेट खाने से दिमाग में एंडोरफिन रिलीज होता है, जिससे हम आराम महसूस करते हैैं और स्ट्रेस कम हो सकता है।
लड़कियों की नजर में चॉकलेट के फायदे
- चॉकलेट खाने में काफी स्वादिष्ट होती है।
- चॉकलेट खुशी देने के साथ प्यार बढ़ाने का जरिया हो सकती है।
- चॉकलेट स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।
- चॉकलेट वजन कम करने में लाभदायक है।
- चॉकलेट को दिल के काफी करीब माना जाता है।
आज मनाया जाएगा टैडी डे
वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन सबसे प्यारा माना जाता है। इसे टैडी डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन क्यूट और प्यारा सा टैडी बियर गिफ्ट किया जाता है और प्रेमी युगल प्यार का इजहार करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें