तरणताल में बच्चों ने ठोकी ताल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम तैराकी एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित तै
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 08:35 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 08:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम तैराकी एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित तैराकी चयन ट्रायल के विभिन्न वर्गो में सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया। तैराकी ट्रायल में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को राज्य तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में एक व दो सितंबर को झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। चयन ट्रायल के दौरान संघ के चेयरमैन रामबालक सिंह, अध्यक्ष शंभु चौधरी, सचिव विकास कुमार, उपाध्यक्ष फिरोज खान, पारसनाथ राय, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, केके बिस्वास, सुशील सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें