विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वस्थ महिला से ही बनता है संस्कारवान समाज: जमशेदपुर महासम्मेलन में बोले स्वामी रामदेव; जुटीं सैकड़ों महिलाएं

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:20 PM (IST)

जमशेदपुर में महिला पतंजलि योग समिति के महासम्मेलन में स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वस्थ महिला ही संस्कारवान समाज की आधारशिला है। 

रविवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के प्रांतीय महिला महासम्मेलन में पहुंचे स्‍वामी रामदेव।

रविवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के प्रांतीय महिला महासम्मेलन में पहुंचे स्‍वामी रामदेव।

HighLights

  1. स्वस्थ महिला ही संस्कारवान समाज की आधारशिला है।

  2. योग, आयुर्वेद, स्वदेशी अपनाने से महिलाएं सशक्त होंगी।

  3. महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना।

जासं, जमशेदपुर। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला है। महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कारों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। 

 
यह संदेश रविवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के प्रांतीय महिला महासम्मेलन में दिया गया।
 
कार्यक्रम में योगऋषि स्वामी रामदेव और पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार की प्राच्य संकाय अध्यक्ष डॉ. साध्वी देवप्रिया शामिल हुईं। 
 
सुबह नौ बजे से शुरू हुए इस सम्मेलन में जमशेदपुर समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से महिला पतंजलि योग समिति की पदाधिकारी, योग शिक्षिकाएं और योग साधिकाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं। 
 
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू और डॉ. मनीष डूडिया, मीडिया प्रभारी ईराक्षी शामल सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 
सम्मेलन को संबोधित करते हुए योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वस्थ महिला से ही संस्कारवान समाज का निर्माण होता है। 
 
उन्होंने महिलाओं को नियमित योगाभ्यास अपनाने, आयुर्वेद के महत्व को समझने और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूक किया। 
 
वक्ताओं ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
 
कार्यक्रम में महिलाओं की पारिवारिक और सामाजिक भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों को भी योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। 
 
साथ ही भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं के संरक्षण में महिलाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।
 
आयोजकों के अनुसार, इस महिला महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को योग और आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना तथा उनके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। 
 
इसके साथ ही स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना, महिलाओं में आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता विकसित करना और भारतीय संस्कृति व संस्कारों का संरक्षण करना भी प्रमुख लक्ष्यों में शामिल रहा।
 
आयोजन का स्पष्ट संदेश रहा कि जब महिलाएं स्वयं स्वस्थ और जागरूक रहेंगी, तभी वे परिवार और समाज को स्वस्थ दिशा दे सकेंगी। 
 
वर्तमान समय में योग, आयुर्वेद, संस्कार और आत्मनिर्भरता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना समय की मांग है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।