विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swachh Survekshan 2021: मानगो क्षेत्र में चलाया गया स्वच्छता संकल्प हस्ताक्षर अभियान

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Mon, 15 Feb 2021 09:30 AM (IST)

Swachhta Sankalp signature campaign. स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का काम किया जा ...और पढ़ें

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने अपना हस्ताक्षर कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने अपना हस्ताक्षर कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया।

जमशेदपुर, जासं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत मानगो को देश के पटल पर लाने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का काम किया जा रहा है। मानगो नगर निगम की ओर से आजादनगर थाना क्षेत्र में स्वच्छता संकल्प हस्ताक्षर अभियान 2021 चलाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने अपना हस्ताक्षर कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर लोगों ने लिखा -हमने यह ठाना है, मानगो को स्वच्छ बनना है। लोगों ने बढ़चढ़ कर स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत अपना दस्तखत किया। सिटी मैनेजर जितेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, मानगो नगर निगम के स्वछता ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, ताहिर हुसैन, रवि शंकर केपी, सेंट्रल रिलीफ वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीनुल हक़ अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी, मोहम्मद कासिम, मास्टर अब्दुल मजीद, मदर होम स्कूल के डायरेक्टर मुमताज़ शरीक, शाहिद परवेज, नबील अहमद, मदरसा जेयाइया दारुल कीरत के मोकितुर रहमान, समाजसेवी मो. युसूफ ने इस अभियान को हस्ताक्षर कर सफल बनाने का काम किया।

स्थानीय लोगों में काफी उत्साह

इस हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सभी आयुवर्ग के लोगों ने हस्ताक्षर कर मानगो को साफ- सुथरा रखने का संकल्प लिया। इसके साथ ही स्वर्णरेखा नदी किनारे के क्षेत्रों में एवं इंटकवेल के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। लोगों से अपील की गई कि कचरा को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंके। कचरा को डस्टबिन में ही डालें तथा नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा रखने में सहयोग करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।