Move to Jagran APP

Jharkhand: गोलमुरी ABM कॉलेज के 2 करोड़ के वित्तीय गबन मामले में आरोपित का आत्मसमर्पण, मिली न्यायिक हिरासत

गोलमुरी ABM कॉलेज के 2 करोड़ के वित्तीय गबन मामले में कॉलेज की तत्कालीन अर्थपाल पूनम सहाय ने आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। न्यायालय से आरोपित का गिरफ्तारी का वारंट था।

By Anwesh AmbashthaEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Wed, 22 Mar 2023 01:17 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2023 01:17 AM (IST)
Jharkhand: गोलमुरी ABM कॉलेज के 2 करोड़ के वित्तीय गबन मामले में आरोपित का आत्मसमर्पण, मिली न्यायिक हिरासत
गोलमुरी ABM कॉलेज के 2 करोड़ के वित्तीय गबन मामले में आरोपित का आत्मसमर्पण

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड के जमशेदपुर जिले में गोलमुरी अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज (एबीएम कालेज) में 2016 में हुए करीब दो करोड़ रुपये के वित्तीय गबन के मामले में कॉलेज की तत्कालीन अर्थपाल पूनम सहाय ने अपर जिला व सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिन्हा के न्यायालय में मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

loksabha election banner

न्यायालय से आरोपित का गिरफ्तारी का वारंट था। इससे पहले इसी मामले में गोलमुरी थाना की पुलिस ने कालेज के प्रो. दीपक कुमार मित्रा व एबीएम कालेज के सेवानिवृत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी श्याम सुंदर सिंह को दिसंबर, 2022 को गिरफ्तार किया था। दीपक कुमार मित्रा सोनारी थाना क्षेत्र के कुंजनगर और श्याम सुंदर सिंह परसुडीह के राहरगोड़ा का निवासी है।

दूसरे के नाम पर लोन लेने के मामले में दंपति गिरफ्तार

इधर गोलमुरी थाने की पुलिस ने दूसरे के नाम पर लोन लेने के मामले में आरोपित राज कौर व उसके पति गुरुदयाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

दोनों बिरसानगर जोन संख्या दो के निवासी हैं। आरोपितों के विरुद्ध सुमन सेन की शिकायत पर गोलमुरी थाना में 20 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि दूसरे का दस्तावेज लेकर 5.50 लाख रुपये का लोन लिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को न्यायालय में आरोपितों को प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसकी जानकारी गोलमुरी थाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.