गैंगस्टर अखिलेश की हत्या को सुधीर दुबे ने खरीदे एके-47 और चार हथियार Jamshedpur News
Jharkhand Crime. पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने पुलिस को पूछताछ में जानकारी दी कि गैंगस्टर अखिलेश की हत्या को एके-47 और चार हथियार खरीदे।
जमशेदपुर, जासं। गैंगस्टर अखिलेश सिंह की हत्या के लिए उसके ही गुर्गे बिहार के बक्सर जिले के निवासी सुधीर दुबे ने योजना बनाई है। सुधीर कुछ माह पहले तक घाघीडीह जेल में बंद था। अभी जमानत पर है। उसने अपनी योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए एक एके -47 और चार पिस्तौल (दो बरेटा एवं 200 जेड कंपनी) नागालैंड से साढ़े तीन-तीन लाख रुपये में मंगाई हैं। यह जानकारी गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने परसुडीह थाना की पुलिस टीम को पूछताछ में दी है।
एक दर्जन आपराधिक मामले हैं सुधीर पर
सुधीर दुबे के खिलाफ सोनारी निवासी अमित सिंह की हत्या, साकची में अमित सिंह पर फायङ्क्षरग समेत एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अखिलेश सिंह का करीबी था, लेकिन जेल से रिहाई के बाद उसके तेवर बदल गए।
तीन दिन की रिमांड पर कई जानकारी पुलिस की दी
घाघीडीह जेल में बंद पलामू निवासी गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के जेल से गैंग संचालित करने, हत्या की योजना बनाने और रंगदारी वसूली मामले में परसुडीह थाना की पुलिस ने लिया था। उसके खिलाफ सीआइडी के डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बीते नवंबर को 2019 में परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीन दिन की रिमांड में सुजीत सिन्हा ने प्रदेश के अपराध जगत से जुड़े आपराधिक गिरोह और अपने गिरोह के संबंध में कई जानकारी पुलिस को दी है। बता दें कि अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद है। उसे 11 अक्टूबर 2017 को गुरुग्राम से जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्य
सुजीत सिन्हा ने बताया कि उसके गिरोह में कृणाल सिंह, सोनू सिंह, विकास सिंह, सेंटी उर्फ अभिजीत सिंह, अमन साव, विशाल सिंह, साहिल मलिक, बबलू खान, हरि तिवारी, मुकेश कुमार, आशीष साहू, शोएब अंसारी, रिजवान अंसारी, प्रदीप तिवारी, इमरान उर्फ साहिल, बबलू अंसारी और प्रदीप तिवारी है।
सुधीर दुबे बक्सर के ढकाइच का निवासी
सुधीर दुबे बिहार के बक्सर जिले के कृष्णाब्रम्हा थाना क्षेत्र के ढीया-एकाईच का निवासी है। सोनारी निवासी अमित राय की हत्या में पुलिस ने उसे भोजपुर शाहपुर से 24 दिसंबर 2016 को गिरफ्तार किया था। 17 अक्टूबर को 2019 को हजारीबाग जेल से वह रिहा हुआ था। अमित राय की हत्या में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसमें वह अपील के आधार पर जमानत पर है। सेवानिवृत जज आरपी रवि पर साकची जेल चौक पर फायङ्क्षरग, अमित राय पर साकची में फायङ्क्षरग, सोनारी में हत्या समेत अन्य मामले दर्ज है। बताते चलें कि अखिलेश सिंह भी मूल रूप से बक्सर जिले के सिमरी थाना के नगवा धनंजयपुर गांव का रहनेवाला है।