Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : सुदेश हमारे मित्र और भाई जैसे : प्रधान Jamshedpur News

लोकसभा चुनाव तक आजसू गठबंधन का हिस्सा थी। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ रही हैं। कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट भी हो रही है। सुदेश हमारे मित्र और भाई जैसे हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 09:25 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : सुदेश हमारे मित्र और भाई जैसे : प्रधान Jamshedpur News
Jharkhand Assembly Election 2019 : सुदेश हमारे मित्र और भाई जैसे : प्रधान Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले चरण के मतदान से भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है और अकेले दम पर 65 से अधिक सीटें जीतकर झारखंड में सरकार बनाएगी। नक्सलियों के आह्वान के बावजूद जमकर मतदान हुआ। एक बार फिर झारखंड स्थिर सरकार की ओर बढ़ रहा है। पिछले पांच सालों में जिस प्रकार विकास के कार्य हुए हैं, उससे सामान्य लोगों के मन में, समाज के सभी वर्गों में भाजपा के प्रति भरोसे का संबंध बना है। 

loksabha election banner

धर्मेंद्र प्रधान रविवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंदी पार्टियां समाज में डर और भय पैदा कर रही हैं। उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। अस्थिर सरकार से गरीबों का बहुत नुकसान होता है। पांच साल की स्थिर सरकार को केंद्र सरकार से भी पर्याप्त वित्तीय सहायता मिली। इसलिए विकास के ढेर सारे काम हुए।

झारखंड और भी विकास का हकदार है। इसलिए एक बार फिर स्थिर सरकार बनानी होगी। 2022 तक सबको पक्का मकान, पाइप लाइन से घर-घर पीने का शुद्ध पानी, स्वास्थ्य की और उत्तम व्यवस्था बनानी है। इसलिए हम जनता से डबल इंजन की सरकार का निवेदन कर रहे हैं। कोल्हान ओडिय़ा भाषा भाषियों की पट्टी है। ओडिय़ा समाज के लोग भाजपा के साथ हैं। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव तक आजसू हमारे गठबंधन का हिस्सा थी। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ रही हैं। कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट भी हो रही है। सुदेश हमारे मित्र हैं और भाई जैसे हैं। नक्सलवाद के खात्मे के दावे के सवाल पर उन्होंने कहा नक्सलवाद को समाप्त करने में सरकार ने बहुत हद तक सफलता पाई है। नक्सलियों के बायकाट को तोड़कर लोगों ने वोट किए हैं। नक्सलियों के दिन अब लद रहे हैं। हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, लेकिन संविधान के दायरे में। इसलिए नक्सलियों को भी यह समझना होगा और मुख्यधारा में आना होगा।

ओवैसी के सवाल पर उन्होंने कहा ओवैसी हमारे लिए कोई राजनीतिक फैक्टर नहीं है। मंदी के के कारण आई बेरोजगारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के कारण मंदी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। मंदी अस्थाई है। इसके वैश्विक कारण हैं। इसलिए डरने वाली कोई बात नहीं है। जीडीपी दर न्यूनतम स्तर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस समय पूरे विश्व के कई देशों की जीडीपी घट रही है। दुनिया के कई देश तो नेगेटिव जीडीपी ग्रोथ में हैं।

इसके बावजूद भारत सुधार की ओर बढ़ रहा है और यह कमी सरकार के किसी कदम के कारण नहीं आई है। पत्रकार वार्ता में उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राय, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और विधायक लक्ष्मण टुडू भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.