Move to Jagran APP

shocking: सेल्फी के चक्कर में केनाल में बह गया छात्र

सेल्फी लेने के चक्कर में बारीडीह भूषण कॉलोनी का एक छात्र शुक्रवार को नहर में डूब गया। दोस्त देखते रह गए। बचा नहीं पाए।

By Edited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 10:58 AM (IST)
shocking: सेल्फी के चक्कर में केनाल में बह गया छात्र
shocking: सेल्फी के चक्कर में केनाल में बह गया छात्र

जमशेदपुर (जेएनएन)। सेल्फी लेने के चक्कर में बारीडीह भूषण कॉलोनी के ओमप्रकाश झा का 18 वर्षीय पुत्र अभिनव झा शुक्रवार को एमजीएम थाना के छोटाबांकी केनाल में बह गया। वह बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन तैरने में असमर्थ उसके दोस्त उसे नहीं बचा पाए। आंखों के सामने वह डूब गया। देर शाम तक गोताखोर बॉडी खोजने में जुटे रहे।

loksabha election banner

चाचा अनंत प्रकाश झा के अनुसार, शुक्रवार सुबह आठ बजे तीन सहपाठी कैलाश, धीरज कुमार, एक अन्य के साथ अभिनव छोटाबांकी केनाल फोटो खिचाने की बात कहकर स्कूटी और बाइक से निकले। सभी फोटो लेने में व्यस्त थे। इसी बीच अभिनव का पैर नहर में फिसल गया। वह नहर की तेज धार में बहने लगा। देखते-देखते वह पानी में समा गया। वह बचाओ-बचाओ की गुहार लगाता रहा, पर उसके दोस्तों को तैरना नहीं आता था। वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सके। दोस्तों ने ही घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन की सूचना पर एमजीएम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ गोताखोर को बुलाया गया। कुछ पता नहीं चल पाया। फिर पुलिस ने चांडिल से निकलने वाले इस नहर के पानी के बहाव को बंद कराया। देर शाम तक अभिनव की बॉडी नहीं मिली। शनिवार सुबह पुन: नहर में गोताखोर उतरेंगे। चूंकि पानी बंद करवा दिया गया है, इसलिए बॉडी मिल जाने की संभावना है। घटना की जानकारी बेंगलुरु रह रहे उसके भाई को दे दी गई है। वह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गया है।

घर से जल्दी नहीं निकलता था अभिनव

 चाचा अनंत प्रकाश झा ने बताया कि अभिनव दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई बेंगलुरु में इंजीनिय¨रग की पढ़ाई करता है। अभिनव नेताजी सुभाष स्कूल जमशेदपुर में विज्ञान विषय से कक्षा 12 की पढ़ाई करता था। वह घर से जल्दी नहीं निकलता था। चूंकि उसके सहपाठियों ने चलने का आग्रह किया, सो घरवाले भी मना नहीं कर पाए।

घर में सबसे दुलारा था : अभिनव के पिता ओमप्रकाश झा टाटा स्टील के कर्मचारी हैं। अभिनव पढ़ने में काफी तेज था। सबसे छोटा होने के कारण वह घर में काफी दुलारा था। सभी उसे रिक्कू कहकर पुकारते थे। घटना के बाद मां की हालत खराब है। पिता ओमप्रकाश झा, चाचा अनंत प्रकाश झा, चाची व परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। राउरकेला में डूब गया था भुइयांडीह का छात्र : गत 29 सितंबर को सीतारामडेरा थाना के कल्याणनगर निवासी अजित पाल के पुत्र अमित पाल का राउरकेला से 20 किमी दूर तेतेरकेला कोयल नदी में डूबने से मौत हो गई थी। आज ही के दिन यानी 5 अक्टूबर 2018 को उसकी शादी होनी थी। दोस्तों के साथ वह पिकनिक मनाने निकला था। इसी बीच नदी में डूब गया था। हालांकि पिता ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.