लॉकडाउन के बाद थानों और सरकारी कार्यालय की रौनक हुई गायब
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बाद लॉकडाउन के आदेश से थानों एसएसपी कार्यालय और सरकारी कार्यालय की रौनक गायब हो गई है। सन्नाटा पसर गया है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बाद लॉकडाउन के आदेश से थानों, एसएसपी कार्यालय और सरकारी कार्यालय की रौनक गायब हो गई है। सन्नाटा पसर गया है। आम लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। अधिकांश सरकारी कार्यालयों पर ताला लटका है। कामकाज प्रभावित हो रहे है। एसएसपी कार्यालय में हर दिन गुहार और शिकायत लेकर आने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी घरों से काम का निपटारा कर रहे है। बीते 72 घंटे मे जिले के थानों में एक-दुक्के ही मामले आए। थाना में कोई जरूरी काम नहीं होने के कारण पुलिसकर्मी सड़क पर लॉकडाउन नियम का सख्ती से पालन कराने में जुटी हुई है। लॉकडाउन में लड़ा रहे थे मुर्गा, दो पर लॉकडाउन उल्लघंन का मुकदमा
जासं, जमशेदपुर : लॉकडाउन में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र कालू बागान में मुर्गापाड़ा पड़ चल रहा था। वहां मुर्गा लड़ाए जा रहे है। सट्टा की तरह दांव लगाए जा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग भागने लगे। संचालक करमे और वीरे भी भाग निकले। पुलिस ने तीन मुर्गा जब्त किया। थाना में करमे और हीरे के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लघंन का मामला दर्ज किया गया है। लॉकडाउन उल्लघंन के इससे पहले सोनारी, मानगो, सिदगोड़ा, बोड़ाम और साकची में दर्ज किए जा चुके है इन मामलों में पांच लोग को पुलिस ने जेल भेजा।
सिदगोड़ा में नाइट गार्ड की हत्या में दो गिरफ्तार, नौकरी से हटवाने के कारण दी गई थी हत्या
जासं, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने नाइट गार्ड आजम खान की हत्या के मामले में अनवर हुसैन और त्रिलोक ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आजम खान की हत्या सोमवा रात सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पीछे निर्माणाधीन महिला विश्वविद्यालय भवन परिसर में कर दी गई थी। मृतक ओडिशा के झारसुगोड़ा का निवासी था। हत्या में गिरफ्तार अनवर हुसैन ने बताया कि वह नाइट गार्ड का भवन में करता था। वह भवन सामग्री लाने वाले वाहन चालकों से रुपये की मांग करता था जिसका विरोध आजम खान करता था। महिला मजदूर से दुर्व्यवहार की शिकायत भी आजम ने ठेकेदार से कर दी थी। इस कारण ठेकेदार ने उसे काम से हटा दिया था। घटना के दिन उसने साथी त्रिलोक ठाकुर के साथ मिलकर रॉड से मारकर आजम खान की हत्या कर दी। अनवर हुसैन सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भालूबासा का निवासी है।