यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Road Accident: जमशेदपुर में तेज रफ्तार का कहर, पुलिस कार ने कई वाहनों में मारी टक्कर; चार गंभीर
जमशेदपुर में मंगलवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस दौरान अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को अपने ...और पढ़ें

HighLights
- चार दोपिहया वाहन सवारों को चपेट में लिया
- आक्रोशित ने गाड़ी चालक की जमकर पिटाई कर दी
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर में पुलिस लिखे कार ने कई वाहनों में टक्कर मार दी, इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह शमशान घाट रोड स्थित लकड़ी टाल की है।
इस घटना में कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में भालूबासा निवासी अंचल कुमार, शुभम सिंह, मनोज कुमार और अरविंद शर्मा हैं। घटना मंगलवार देर रात की है।
वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी चालक की जमकर पिटाई कर दी। घायल ड्राइवर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शराब पीकर चला रहा था गाड़ी- प्रत्यक्षदर्शी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ने शराब सेवन कर रखा था। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच भी कराई। देर रात तक लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लगी रही। एक बाइक सवार युवक का सिर फट गया। उसकी हेलमेट भी चकनाचूर हो गई। सड़क पर जगह-जगह खून बिखरे थे।
बुलेट आयुष कुमार शर्मा के नाम से पंजीकृत है। कांग्रेस नेता परविंदर सिंह जो उस रास्ते से गुजर रहे थे। कार चालक जैप-छह का बताया जा रहा है। वह खाना खाने के लिए जा रहा था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर, अंचल कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त शुभम के साथ मानगो से भालूबासा अपने घर जा रहा था। श्मशान घाट रोड लकड़ी टाल के पास से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस मामले में सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
