दक्षिण भारतीय समाज ने मनाई पंडूगा, पोंगल व मकर संक्रांति Jamshedpur News
जमशेदपुर में रहने वाले दक्षिण भारतीय समाज ने विभिन्न तरीकों से मकर संक्रांति मनाई।इस अवसर पर विभिन्न संस्कृतियों का संगम देखने को मिला।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जमशेदपुर में रहने वाले दक्षिण भारतीय समाज ने विभिन्न तरीकों से मकर संक्रांति मनाई। तेलुगु समाज में पंडूगा तो तमिल समाज में पोंगल तथा केरलियन समाज में इसे मकर संक्रांति के ही नाम से मनाई गई।
पंडूगा में बुधवार को तुेलुगु समाज व तमिल समाज ने अपने-अपने घरों में पूर्वजों की पूजा अर्चना की। इसके बाद दान पुण्य का कार्यक्रम चला। इस दान पुण्य के बाद सभी लोग मंदिर भी गए। खासकर भगवान बालाजी और श्रीराम की पूजा अर्चना की। तमिल समाज में पोंगले पोंगल बोलकर गुड़ का खीर एवं अन्य दक्षिण भारतीय व्यंजन बनाया। इसके बाद बने व्यंजनों को रख भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की गई। भगवान विष्णु की आराधना की गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने नए वस्त्रों को धारण किया। सुबह एवं शाम को सभी सदस्य विभिन्न मंदिरों में मिले और एक दूसरे को बधाई दी।
बिष्टुपुर राम मंदिर में कोलाटम नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम
बिष्टुुपुर राम मंदिर में पंडूगा के अवसर पर भगवान वेंकटेश्वर तथा श्रीराम की विशेष पूजा अर्चना की गई। शाम को अध्यक्ष वी डी गोपाल कृष्णा एवम महासचिव एसवी दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। अपराह्न 3 बजे से सुहागिन महिलाओं के बीच हल्दी कुमकुम एवं सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। इसके बाद शाम को कोलाटम नृत्य फिल्मी गीत की नृत्यों पर महिलाओं ने प्रस्तुत किया।
यह कार्यक्रम पहली बार राम मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यहां निशुल्क चाय का भी वितरण किया गया। शाम को बालाजी इवेंट के नन्हे बच्चों एवम स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत एवम नृत्य की प्रस्तुति दी।
इस संगीत संध्या को सफल बनाने एम श्याम एवम टीम का सहयोग मिला। मंदिरम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, समाजसेवी कमल किशोर अग्रवाल, एडीएल सोसाइटी के पदाधिकारियों व आंध्र एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कई समाजसेवियों को अध्यक्ष वीडी गोपाल की ओर से कंडवा पहनाकर सम्मानित किया गया। इन सभी संस्थाओं के द्वारा मंदिरम के लिए आर्थिक सहयोग देने का वादा किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड श्रीवारी सेवा दल एवम आन्ध्र आदि समाज का सहयोग मिला। राम मंदिर में आयोजित हुए कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक संचालन में कार्यकारिणी समिति के बी रमना राव, गंगा मोहन, वाई श्रीनिवास, जम्मी भास्कर, प्रभाकर राव, महेश कुमार, नागेश गोकले, बी श्रीनिवास राव, के श्रीनिवास, चंद्रशेखर, विजय कुमार, अंजी राव, राजशेखर, बी राममूर्ति, सुर्या राव, वाई नागेश, पी प्रकाश आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
टेल्को गणेश मंदिर में हुआ पलदानुम कार्यक्रम
टेल्को आंध्र समिति की ओर से गणेश मंदिर में महिलाओं की पलदानुम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पान पत्ता, केला, सुपारी, सुहाग की सामग्री का वितरण महिलाओं के बीच किया गया। इस मौके पर जी लता ने बताया कि टेल्को क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह कार्यक्रम आयोजित था। सभी भगवान वेंकटेश्वर की पूजा अर्चना की तथा पंडूगा की शुभकामनाएं दी।