टोंटो: बीमारी ठीक होने की उम्मीद में बदला था धर्म, अब सोंगा केराई ने फिर मानी 'हो' समाज की परंपरा
पश्चिमी सिंहभूम के बुंडू गांव में सोंगा केराई ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ईसाई धर्म छोड़कर सरना धर्म में वापसी की। दो साल पहले बीमारी ठीक होने की उम्मीद में उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

बुंडू गांव के रेंगो टोला में समारोह आयोजित कर सरना धर्म में वापसी करते लोग।
HighLights
सोंगा केराई ने परिवार संग सरना धर्म में वापसी की।
पारंपरिक शुद्धिकरण संस्कार से समाज में पुनः शामिल हुए।
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड अंतर्गत बुंडू गांव (रेंगो टोला) में रविवार को एक परिवार ने अपनी मूल संस्कृति और प्राकृतिक आस्था की ओर वापसी की। लगभग दो वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपनाने वाले 28 वर्षीय सोंगा केराई ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ विधिवत सरना धर्म को पुनः स्वीकार किया।