यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनारी एयरपोर्ट से उड़ा ट्रेनी विमान पटमदा में दुर्घटनाग्रस्त; एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रडार से हुआ था गायब प्लेन
मंगलवार सुबह में सोनारी एयरपोर्ट से उड़ा एक ट्रेनी विमान अचानक से लापता होने के बाद पटमदा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त ...और पढ़ें

HighLights
- उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ट्रैफिक कंट्रोल के रडार से हुआ था गायब
- दोपहर तीन बजे के पटमदा के स्थानीय निवासियों ने दी विमान की जानकारी
- विमान को एक इंस्ट्रक्टर और एक ट्रेनी पायलट उड़ा रहे थे
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह उड़ा एक ट्रेनी विमान अचानक से लापता हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेनी विमान में एक इंस्ट्रक्टर और एक ट्रेनी पायलट प्लेन उड़ा रहे थे।
सोनारी एयरपोर्ट पर युवाओं को पायलट का प्रशिक्षण देने वाली अलकेमिस्ट का विमान मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे उड़ान भरी और थोड़ी देर बाद ही वह एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रडार से गायब हो गया।
काफी देर तक रडार से गायब रहा विमान
काफी खोज-खबर के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। लेकिन दोपहर लगभग तीन बजे के लगभग पटमदा के स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र के थाना की पुलिस को सूचित किया कि आमदा पहाड़ के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
इसके बाद स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी जिला पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई और यहां से स्थानीय प्रशासन ने टाटा स्टील से संपर्क किया। इसके बाद टाटा स्टील का हैलीकाप्टर सर्च एंड रेस्क्यू के लिए सोनारी एयरपोर्ट से रवाना हो गया है।
ट्रेनी विमान है सेसना 172
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलकेमिस्ट एविएशन के पास सेसना 172 का ट्रेनी विमान है जिसमें सुबह साढ़े 11 बजे एक इंस्ट्रक्टर के साथ एक ट्रेनी पायलट विमान उड़ाने के लिए रवाना हुआ। लेकिन अचानक यह प्लेन तकनीकी खराबी के कारण पटमदा के आमदा पहाड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हालांकि प्राप्त सूचना के अनुसार ट्रेनी पायलट और इंस्ट्रक्टर सुरक्षित है और जिला प्रशासन के साथ उनका रेस्क्यू का काम के लिए टीम को दुर्घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है।
ये भी पढे़ं-
