जुगसलाई में दामाद ने ससुर की कर दी हत्या, गिरफ्तार Jamshedpur News
Murder in Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के मुख्यालय जमशेदपुर के जुगसलाई में रोहित कुमार ने ससुर दीना बेहरा की रॉड से मारकर हत्या कर दी।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 11:12 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 01:32 PM (IST)
जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के मुख्यालय जमशेदपुर के जुगसलाई में रोहित कुमार ने ससुर दीना बेहरा की रॉड से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर लिए गए हैं। घटना बजरंग टेकरी की है।
रविवार रात दामाद और ससुर बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में दामाद ने ससुर के गले पर रॉड से वार कर दिया। जख्मी होने पर दीपा बेहरा जुगसलाई चौक बाजार में जाकर अपने ठेले पर जाकर सो गया। सोमवार सुबह वह मृत मिला। जख्म से अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव देखे जाने पर चौक बाजार में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें