Move to Jagran APP

कटारी से मां का सिर धड़ से अलग कर बेटा फरार, वजह कर देगी हैरान Jamshedpur News

जमशेदपुर में बेटे ने कटारी से मां का सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्‍या की वजह हैरान करने वाली है। बेटे को शक था कि मां डायन है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 10:31 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 10:31 AM (IST)
कटारी से मां का सिर धड़ से अलग कर बेटा फरार, वजह कर देगी हैरान Jamshedpur News
कटारी से मां का सिर धड़ से अलग कर बेटा फरार, वजह कर देगी हैरान Jamshedpur News

जमशेदपुर/गालूडीह, जेएनएन।  एक बेटे ने खुद अपनी मां को डायन होने का संदेह होने पर मार डाला। वारदात पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र के दलदली पंचायत स्थित डबलोडीह गांव की है। वारदात को डबलोडीह निवासी राजीव महतो (24) ने बेहद ही क्रूरता के साथ अंजाम दिया। उसने एक झटके में कटारी से अपनी मां पुष्पा रानी महतो (55) का सिर धड़ से अलग कर दिया।

loksabha election banner

घटना शुक्रवार लगभग शाम पांच की हैं। गांव नक्सल प्रभावित इलाके में होने के कारण पुलिस देर रात तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि एमजीएम थाना की ओर से गांव के चौकीदार को घटनास्थल पर भेजा गया। घटना के बाद आरोपित पुत्र राजीव महतो काफी देर तक घर में था। पुलिस के आने की भनक मिलने के बाद वह फरार हो गया। 

शादी के बाद रह रहा था अलग

मृतका के पति हरिहर महतो ने बताया कि पुत्र हमेशा अपनी मां से लड़ाई करता था। राजीव के खुद के दो बच्चे हैं। शादी के बाद से वह गांव छोड़ कर पत्नी के साथ दूसरी जगह पर रह रहा था। पिछले दिनों मतदान करने के लिए वह अपने घर डबलोडीह आया हुआ था। इस दौरान उसका मां के साथ कई बार विवाद हुआ। वह हमेशा कहता था कि मां के कारण ही वह आगे नही बढ़ पा रहा है। वह (राजीव) पुट्टी मिस्त्री है।

घटना के समय घर में अकेली थी महिला

हरिहर महतो ने बताया कि घटना के समय पत्नी घर में अकेली थी। पुत्र ने मौका पाकर उसे मार डाला। कटारी को वह घर में छोड़ कर भाग गया। महिला के दो पुत्र हैं। हत्यारोपी छोटा पुत्र है। हालांकि गांव के मुखिया मिनोती टुडू हत्या के पीछे डायन का संदेह होना नहीं मान रहीं हैं। 

ये कहती मुखिया

हत्या के पीछे डायन बिसाही का कोई मामला नहीं हैं। बेटे के एक ही गोत्र में विवाह करने के कारण ही शायद उसकी मां के साथ उसका विवाद चल रहा था। गांव जाने से ही मामले की पूरी जानकारी होगी।

मिनोती टुडू, मुखिया दलदली पंचायत।

घटनास्थल थाना से 40 किलोमीटर दूर है, इस कारण रात में पुलिस गांव नहीं पहुंच पाई। गांव के चौकीदार को घटना स्थल पर भेजा गया हैं। पुलिस सारे ङ्क्षबदु पर जांच करेगी। 

अरङ्क्षवद कुमार, थाना प्रभारी,एमजीएम।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.