जमशेदपुर के समाजसेवियों ने मुसाबनी व डुमरिया के बीहड़ गांव में बांटे ग्रामीणों के बीच कंबल Jamshedpur News
Blanket Distribution. मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड के दुर्गम गांव जहां आम लोगों की पहुंच नहीं है वहां समाजसेवियों ने प्रखंड प्रशासन की मदद से पहुंचकर कंबल एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने इस बाबत पहल की।
मुसाबनी, जासं। जमशेदपुर के समाजसेवी शहर में जरूरतमंदों की सेवा करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी सेवा का हाथ बटा रहे हैं। मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड के दुर्गम गांव जहां आम लोगों की पहुंच नहीं है वहां इन समाजसेवियों ने प्रखंड प्रशासन की मदद से पहुंचकर कंबल एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया।
जशेदपुर के समाजसेवी अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में असहाय, जरूरतमंद व गरीबों के बीच 100 से अधिक कंबल का वितरण किया गया। जिससे गरीब और असहाय ग्रामीणों को ठंड से बचाया जा सके। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष उमेश साह ने कहा कि हमारी संस्था शहर में हमेशा कंबल बांटती रही है। वे लोग चाहते थे कि सुदूरवर्ती बीहड़ क्षेत्र के गांव के लोगों को कंबल का लाभ मिले। इसी कारण डुमरिया के बीहड़ गांव तक हमारी संस्था ने कंबल वितरण किया।
कंबल वितरण के दौरान ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष उमेश साह, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल, प्रांतीय सह सचिव बजरंग अग्रवाल, संरक्षक सदस्य अरुण बाकरेवाल, जिला महामंत्री अशोक मोदी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण अग्रवल,प्रांतीय विभागीय मंत्री नरेश मोदी, महाबीर अग्रवाल, प्रांतीय विभागीय मंत्री अरुण गुप्ता एवं घाटशिला से सत्यनारायण जैन, फकीरचंद अग्रवाल,प्रेम गुप्ता, मुसाबनी बंशीधर सिंघानिया ,पीतर चंद्र अग्रवाल साकेत अग्रवाल,, सुरेश चौधरी,बीडीओ सह सीओ साधु चरण देवगम उपस्थित थे।