गोलमुरी में महिला से पर्स की छिनतई,भागने में गिरे उचक्के
गोलमुरी क्लब के सामने बाइक सवार दो उचक्कों ने महिला से शुक्रवार रात पर्स छीन लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 10:25 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : गोलमुरी क्लब के सामने बाइक सवार दो उचक्कों ने महिला से शुक्रवार रात पर्स की छिनतई कर ली। शोर-गुल करने पर छिनतई करने वाले बाइक समेत गिर गए जब तक लोग एकत्रित होते। बाइक छोड़कर छिनतई करन वाले भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। बाइक को जब्त कर ली। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस को जानकारी हुई कि बाइक आदित्यपुर के एक व्यक्ति की है। उस व्यक्ति की तलाश पुलिस कर रही हैं। महिला टुम्पा अपने पति के साथ बिरसानगर जोन संख्या वन बी आवास की ओर स्कूटी से लौट रही थी। क्लब के सामने पीछे से आ रहे बाइक सवार उचक्कों ने पर्स छीन लिया। गौरतलब हैं बाइक सवार दो युवक लगातार छिनतई की वारदात को अंजाम दे रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें