लैंगिक हिंसा के खिलाफ शुरू हुआ 16 दिवसीय अभियान Jamshedpur News
पोटका के गितिलता में लैंगिक भेदभाव व हिंसा के खिलाफ सौ से अधिक युवतियों ने साइकिल रैली में हिस्सा लेकर जागरूक किया।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। पोटका के गितिलता में लैंगिक भेदभाव व हिंसा के खिलाफ सौ से अधिक युवतियों ने साइकिल रैली निकाली। रैली का नेतृत्व युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती एवं तेंतला पंचायत की मुखिया दीपांतरी सरदार कर रही थी।
क्रिया, नई दिल्ली एवं सामाजिक संस्था युवा जेंडर हिंसा के खिलाफ नजरिया बदलो सहमति को समझो, इच्छाओं को जानों, विभिन्नताओं को पहचानों विषय पर 16 दिवसीय अभियान चला रही है। रैली में शामिल युवतियों ने पूरे गांव का साइकिल से भ्रमण किया और लोगों को जेंडर हिंसा के मुद्दे पर जागरुक किया ।
विभिन्न स्थानों पर नुक्कड सभाएं की गई, जिसे युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती, तेतला पंचायत की मुखिया दीपांतरी सरदार, मोनिका प्रमाणिक, वार्ड मेंबर अवंती सरदार, चन्द्रकला मुंडा आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने नजरिया बदलो सहमति को समझो विभिन्नताओं को पहचानो विषय पर ग्रामीणों को सोचने और समझने के लिए प्रेरित किया गया ताकि वो किशोरियों लड़कियों और सभी युवाओं की सहमति को समझ पाएं।
उन्हें किशोरियों लड़कियों और अन्य युवाओं के निर्णय को जानना और समझने के लिए प्रेरित किया गया । खुल के अपनी इच्छाओं को और अपनी ज़रूरतों के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स तक पहुंच बनाने कानून सहमति को समझने पर चर्चा की गई। सभी ने शपथ लेकर इस अभियान के उद्देश्य को पूरा करने का प्रण लिया।