विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली में ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019’ से सम्मानित हुईं सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा Jamshedpur News

By Vikas SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 20 Jan 2020 07:06 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 09:04 AM (IST)

गीता कोड़ा को यह सम्मान उन्हें विधायक व सांसद के रूप में लम्बे समय से समाज के हित किए कार्यों के लिए दिया गया।

दिल्‍ली में ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019’ से सम्मानित हुईं सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा Jamshedpur News
दिल्‍ली में ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019’ से सम्मानित हुईं सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा Jamshedpur News

जमशेदपुर (जेएनएन)। इंटरैकिक्टिव फ़ोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी' के तत्वावधान में सोमवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सांसद गीता कोड़ा को चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्‍मानित किया गया। गीता कोड़ा पश्चिमी सिंहभूम की सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की सांसद हैं। उन्‍हें भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने "चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड 2019" से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें विधायक व सांसद के रूप में लम्बे समय से समाज के हित किए कार्यों के लिए दिया गया।

कुछ दिन पूर्व ही उन्‍हें इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित करने की जानकारी दी गई थी। पुरस्कार मिलने की जानकारी मिलने के बाद सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यह अवार्ड सिंहभूम की जनता को समर्पित है। वे  सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की जनता को नमन करती हैं जिन्‍होंने अपनी मुझे सेवा का अवसर दिया है। उन्‍होंने सभी के सहयोग के लिए आभार भी प्रकट किया। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केजी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी ने सांसद गीता कोड़ा का नाम ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019’ के लिए चयनित किया था। 

पहले जीती विधायकी, लोस चुनाव में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष को हराकर बनी सांसद

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा की पत्‍नी गीता कोड़ा सांसद बनने से पहले जगन्‍नाथपुर विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई थी। विगत 2019 में हुए  लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष व तब के सिटिंग एमपी लक्ष्‍मण गिलुवा को हराकर सिंहभूम संसदीय सीट पर कब्‍जा जमाया था।

इसके साथ ही उन्‍होंने पूर्व वे झारखंड विधानसभा से लेकर लोकसभा का सदस्‍य बनने तक का सफर तय किया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा गठित जय भारत समानता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर गीता कोड़ा ने जगन्‍नाथपुर से विधानसभा चुनाव जीता था।

तब उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सोनाराम बिरुआ को 20 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया था। विवादों में घिरने के बाद 2014 के चुनाव में मधु कोड़ा ने सिंहभूम संसदीय सीट से पत्नी गीता कोड़ा को चुनाव लड़ाया था, लेकिन वे मोदी लहर में 87, 524 वोटों से हार गईं। गीता कोड़ा को दो लाख 15 हजार 607 वोट मिले थे. जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस के चित्रसेन सिंकू को एक लाख 11 हजार 796 वोट मिले थे। हालांकि बदली राजनीतिक परिस्थितियों में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन प्रत्‍याशी के तौर पर गीता कोड़ा ने 2019 के  लोकसभा चुनाव में लक्ष्‍मण गिलुवा को शिकस्‍त दी।