गुरचरण सिंह बिल्ला पर गोली चलाने वाला बूढ़ा सरायकेला जिला छोड़ कर फरार Jamshedpur News
गुरचरण पर गोली चलाने वाला बूढ़ा सरायकेला जिला छोड़ कर फरार हो गया। बूढ़ा गैंग को जानकारी हो गई थी कि पुलिस की छापामारी होनी है। दबिश से पहले ही छोड़ दिया ठिकाना।
जमशेदपुर, जासं। झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला पर गोली चलाने वाले शूटर सरायकेला जिले के बूढा को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। रविवार की रात पुलिस ने बूढा के गम्हरिया स्थित ठिकाने पर दबिश डाली थी। लेकिन, पता चला है कि बूढ़ा पुलिस की छापामारी से चंद मिनट पहले ही फरार हो गया था। किसी ने बूढ़ा को दबिश की जानकारी दे दी थी। माना जा रहा है कि बूढा के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि घटना को किसने अंजाम दिया है। वैसे अंबे ने तो बूढ़ा गैंग को ही गुरचरण सिंह बिल्ला पर गोली चलाने की सुपारी दी थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने रविवार की रात गम्हरिया समेत सरायकेला के कई ठिकानों पर दबिश डाली थी। दबिश में सरायकेला पुलिस भी मौजूद थी। बताते हैं कि बूढा गैंग जिले में ही मौजूद थे। लेकिन, दबिश के बाद गैंग ने जिला छोड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो बूढ़ा और घटना को अंजाम देने में शामिल उसके सभी पांच साथी खूंटी की तरफ निकल गए हैं। दूसरी तरफ, पुलिस अंबे के बयान की जांच भी कर रही है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार का कहना है कि हो सकता है अंबे ने पुलिस से झूठ बोला हो। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि पुलिस बूढ़ा की तलाश में पूरी ताकत से जुट गई है। हालांकि, अब तक उसके हाथ कुछ नहीं लगा है।
षडयंत्रकारी पकड़े गए पर शूटर फरार
नौ नवंबर को शूटरों ने सीतारामडेरा थाने से चंद कदम दूरी पर ही सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टाटा लाइंस इलाके के रहने वाले गुरचरण सिंह बिल्ला पर फायङ्क्षरग की थी। शूटरों का इरादा बिल्ला की हत्या करना था। लेकिन, वो कामयाब नहीं हुए। बिल्ला को तीन गोलियां लगी थीं। उनका इलाज टीएमएच में चला। इस मामले में गुरचरण की पत्नी गुरप्रीत कौर ने सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, रामदास भ_ा के प्रधान बलवीर सिंह बल्ली और सिदगोड़ा के मुखे के साथी अंबे पर षडयंत्र करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुरचरण की हालत बेहतर, टीएमएच से छुट्टी
फायङ्क्षरग में घायल हुए गुरचरण सिंह बिल्ला की हालत में सुधार आ गया है। उनकी हालत अब पहले से काफी बेहतर है। जख्म भर गए हैं। टाटा मेन हास्पिटल (टीएमएच) के डॉक्टरों ने गुरचरण सिंह बिल्ला को छुट्टी दे दी है। इसके बाद गुरचरण सिंह अपने घर पहुुंच गए हैं।