Move to Jagran APP

शर्मनाक, बुजुर्ग महिला से बेटे के दोस्त ने किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर है। यहां बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की माने तो दुष्कर्म करने वाला उसके बेटा का दोस्त है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 01:38 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 06:15 PM (IST)
जमशेदपुर के सोनारी में एक महिला के साथ उसके बेटे ने दुष्कर्म किया।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता । पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर है। यहां बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की माने तो दुष्कर्म करने वाला उसके बेटा का दोस्त है। शिकायत के बाद सोनारी थाना की पुलिस आरोपित अजीत महली को गिरफ्तार कर लिया है जो मानगो के उलीडीह इलाके के शंकोसाई रहने वाला है। घटना 30 जुलाई की रात की है।

loksabha election banner

पीड़िता ने 31 जुलाई को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घर पर महिला सो रही थी। उसके बेटे का दोस्त जो अक्सर आता-जाता था, उसके घर आया जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसके बाद वह भाग निकला। परिचित ऐसी हरकत करेगा, शायद इसका अंदाजा बुजुर्ग महिला को नहीं था। पास-पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना मिली। लोगों ने सोनारी थाना को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई। दुष्कर्म का आरोपित नशा में था। पीड़िता की उम्र 60 साल के करीब है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। आरोपित से सोनारी थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई सोनारी में रहता है। भाई के घर अक्सर आया-जाता करता था। भाई जिस बस्ती में रहते हैं उसी बस्ती में महिला भी रहती है। आने-जाने में उसका परिचय महिला से भी हो गया। घटना के दिन वह नशे में महिला के घर पहुंचा। दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म का आरोपित दारोगा एक माह बाद भी गिरफ्त से दूर

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा की शादी-शुदा महिला से दुष्कर्म, गर्भपात कराने और वीडियो बनाकर ब्लेकमेलिंग करने का आरोपित दारोगा रवि रंजन अब तक गिरफ्त से दूर है। उसकी गिरफ्तारी का आदेश सीसीआर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने दी थी। आदेश के एक माह बीत गए। आरोपित दारोगा को विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबित किया जा चुका है। दारोगा बिरसानगर थाना में कार्यरत है और बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी को एसएसपी ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है जो गिरफ्तारी को बिहार जाएगी। दारोगा के खिलाफ साकची महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.