शैलेंद्र को बॉडी बिल्डिंग का खिताब
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : रामदास भंट्टा के शैलेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्बन सर्वि
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : रामदास भंट्टा के शैलेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्बन सर्विसेज के तत्वावधान में रामदास कम्युनिटी सेंटर में संपन्न हुई जमशेदपुर ओपेन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बेस्ट फिजिक जमशेदपुर का खिताब अपने नाम कर लिया। विभिन्न स्पद्र्धाओं में प्रथम तीन स्थान पाने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है - 50 किग्रा. वर्ग : बिपिन दत्ता (भालूबासा), स्वरूप सोरेन (जुगसलाई), 55 किग्रा वर्ग -कुना कुमार सिंह (सोनारी), गौरामी महतो (भालुबासा), वीरस गोराई (भालूबासा)। 60 किलोग्राम वर्ग -विजुअल बेरघ (जुगसलाई), राहुल जोसेफ (सोनारी), कृष्ण गिरि (जुगसलाई)। 60 किलोग्राम से अधिक : शैलेश कुमार (आरडी भट्टा), अरमान मलिक (भालूबासा), प्रैक्टिस कुमार (बारीडीह)। 65 किलोग्राम से अधिक : अरशद (भालूबासा), परमीत सिंह (आरडी भट्टा), साहेंद्र कुमार।
पुरस्कार वितरण समारोह में जीरेन जेवियर टोप्पो, अभिषेक कश्यप, बीरधन मरांडी, डीके दुबे सहित अन्य मौजूद थे।