Move to Jagran APP

मानगो में देह व्यापार का भंडाफोड़, सात युवक और पांच महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस टीम ने छापेमारी कर फ्लैट से सात युवक और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। कमरे से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

By Edited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 02:11 AM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 03:03 PM (IST)
मानगो में देह व्यापार का भंडाफोड़, सात युवक और पांच महिलाएं गिरफ्तार
मानगो में देह व्यापार का भंडाफोड़, सात युवक और पांच महिलाएं गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो डिमना रोड स्थित तरुण कांप्लेक्स के बी ब्लाक के फ्लैट संख्या 27 में संचालित हो रहे देह व्यापार का रविवार को भंडोफोड हुआ। पुलिस टीम ने छापेमारी कर फ्लैट से सात युवक और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। कमरे से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। बताया जाता है कि लंबे समय से उक्त फ्लैट में धंधा चल रहा था। गिरोह के पकड़े जाने के बाद मुख्यालय एक के डीएसपी पवन कुमार मानगो थाना पर पहुंचे। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की।

loksabha election banner

मुख्यालय एक के डीएसपी को धंधा संचालित होने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम देर शाम अपार्टमेंट पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस उस फ्लैट में दाखिल हुई, जिसमें धंधा होने की जानकारी मिली थी। फ्लैट से कुछ युवक भागने लगे जिन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस को महिलाएं भी चकमा देने का प्रयास कर रही थी। लेकिन कांप्लेक्स में रहने वाली महिलाओं ने देह व्यापार चला रही संचालिका और अन्य महिलाओं को पकड़ने में पुलिस को सहायता की। बाद में पुलिस ने तलाशी ली तो फ्लैट से शराब सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ।

यह फ्लैट किसी राजू नामक व्यक्ति का है। एक माह पूर्व ही यह फ्लैट किराये पर लिया था। तरुण कांप्लेक्स में रहने वाले लोगों ने बताया कि उक्त फ्लैट में हमेशा महिलाओं और पुरुषों का आना-जाना लगा रहता था। रविवार को एक साथ पांच महिलाओं के फ्लैट में प्रवेश के कारण लोगों को शंका हुई। सूचना पुलिस को दी गई। रैकेट की संचालिका मानगो की मानगो की रहने वाली जया देवी रैकेट की संचालिका है। उसके साथ पकड़ी गई तीन महिलाएं कोलकाता और एक विशाखापत्तनम की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.