विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chaibasa News : चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी युवती के सामूहिक दुष्कर्म मामले के सात आरोपित गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Uttamnath Pathak
Published: Sun, 23 Oct 2022 05:58 PM (IST)

चाईबासा में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

प्रेस वार्ता को संबोधित करते चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर व अन्य।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर व अन्य।

जासं, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के पुराना चाईबासा स्थित हवाईअड्डा मैदान में 10 अज्ञात युवकों द्वारा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी युवती के सामूहिक दुष्कर्म कांड का उद्भेदन पुलिस ने रविवार की शाम को कर दिया। इस दौरान चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि हवाईअड्डा क्षेत्र में युवक एवं युवती के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी करते हुए, युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म 20 अक्टूबर को किया गया था।

घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए कांड के उदभेदन एवं अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। एसआइटी टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन करते हुए, हवाईअड्डा मैदान के आसपास स्थित गांव शालीहातु, टेकराहातु, मुण्डुएदल, बारीपोखर, सिंहपोखरिया, कुदुबेड़ा, पुराना चाईबासा के वैसे युवकों का प्रोफाईल तैयार कर सत्यापन किया गया जो हवाईअड्डा मैदान में निरंतर आते-जाते थे।

पूछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि उक्त मैदान में सुरेन देवगम, सेटी, समीर, विष्णु खंडाइत, डेम्बो, पेट्रा, बाज, गुरा, सागेन हमेशा आकर बैठते है एवं इनकी घटना के बाद से इनकी गतिविधि काफी संदेहास्पद है। तत्पश्चात् गठित SIT टीम द्वारा छापामारी के क्रम में सुरेन देवगम, पुरमी देवगम उर्फ सेटी, प्रकाश देवगम उर्फ डेम्बो, सोमा सिंकु उर्फ पेट्रा, शिवशंकर करजी उर्फ बाज को अभिरक्षा में लेकर एवं अन्य दो नाबालिग लड़कों से पूछताछ किया गया। इसके बाद इन सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

शिवशंकर करजी के घर से बरामद की गई सामग्री

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि शिवशंकर करजी उर्फ बाज के स्वाकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में लूटे गए पीड़िता का पर्स एवं उसमें रखा पीड़िता का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस व 4500/ रूपये एवं अन्य सामग्री बाज के घर से बरामद किया गया है। घटना के समय अभियुक्तों द्वारा पहने गये वस्त्र को जिसका उल्लेख प्राथमिकी में पीड़िता द्वारा किया गया है, को SIT टीम द्वारा विधिवत् जप्त किया गया है। कांड में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

1. शिवशंकर करजी उर्फ बाज उम्र 22 वर्ष

2. सुरेन देवगम उम्र 20 वर्ष

3. पुरमी देवगम उर्फ सेटी उम्र 19

4. प्रकाश देवगम उर्फ डेम्बो उम्र 21 वर्ष

5. सोमा सिंकु उर्फ पेट्रा उम्र 19 वर्ष (सभी शालीहातू गांव के)

बरामद समानों की सूची

1. पीड़िता का वॉलेट एवं उसमें रखा (i) नगद 4500 /- रूपये (ii) आधार कार्ड, (iii) ए0टी0एम0 कार्ड, (iv) ड्राइविंग लाईसेंस (v) HDFC बैंक का डेबिट कार्ड (vi) 03 प्रति पासपोर्ट साईज का फोटो।

छापामारी दल

1. सुमित कुमार अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक (परि०), चाईबासा

2. दिलीप खलखो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, चाईबासा

3. इकुड डुंगडुंग, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर

4. पु०नि० निरंजन तिवारी, थाना प्रभारी, सदर

5. पु०नि० प्रवीण कुमार, सदर अंचल

6. पु०नि० बिरेन्द्र कुमार, नोवामुण्डी अंचल

7. पु०नि० चन्द्रशेखर कुमार, चक्रधरपुर अंचल

8. पु०अ०नि० पवनचन्द्र पाठक, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल

9. म०पु०अ०नि० तनुश्री भट्ट, थाना प्रभारी, महिला थाना, चक्रधरपुर

10. पु०अ०नि० रवि रंजन, थाना प्रभारी, झींकपानी

11. पु०अ०नि० सागेन मुर्मू, थाना प्रभारी, टोन्टो

12. पु०अ०नि० रंथ उरॉव, ओ०पी० प्रभारी, पाण्ड्राशाली

13. म०पु०अ०नि० उपमावती तिर्की, सदर थाना

15. पु०अ०नि० सौरभ कुमार ठाकुर, सदर थाना 16. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, मुफ्फसिल थाना

17. पु०अ०नि० सत्यम कुमार, मुफ्फसिल थाना

18. पु०अ०नि० दशरथ महतो, मुफ्फसिल थाना

19. पु०अ०नि० मंजेश कुमार सिंह, टोन्टो थाना

19. तकनीकी शाखा टीम

20. स०अ०नि० रामकृष्ण मुर्मू एवं सशस्त्र बल ।