सरायकेला में सनसनी: खेत गए ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, लहूलुहान शव देख गांव में पसरा सन्नाटा
सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव खीरे के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके शरीर पर गहरे चोट के निशान थे।

मृतक की पहचान डूंगरीडीह टोला भूचुंगडीह निवासी 43 वर्षीय रास बिहारी महतो के रूप में हुई है।
HighLights
सरायकेला के चौका में व्यक्ति का शव खेत में मिला।
मृतक रास बिहारी महतो के शरीर पर गहरे चोट के निशान।
पुलिस ने हत्या की आशंका पर जांच शुरू की।
खीरे के खेत में पड़ा मिला शव
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, गहन जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया।
पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक के साथ आखिरी बार कौन था और उनके शरीर पर गंभीर चोटें कैसे आईं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में मातम
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है और पुलिस गंभीरता से जांच कर जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेगी।
घटना के बाद से मृतक के एक बेटे, एक बेटी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
