Move to Jagran APP

सरायकेला - खरसावां जिला खो - खो चैंपियनशिप में ग्रामीण खिलाडि़यों ने दिखाए जौहर Jamshedpur News

सरायकेला-खरसावां जिला खो-खो चैंपिनशिप में ग्रामीण खिलाडि़यों ने जौहर दिखाए। चैंपियनशिप का उदघाटन पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 01:01 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 01:01 PM (IST)
सरायकेला - खरसावां जिला खो - खो चैंपियनशिप में ग्रामीण खिलाडि़यों ने दिखाए जौहर Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। ग्रामीण खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें तराशने की। यह बातें सरायकेला - खरसावां जिला खो - खो संघ के संयुक्त सचिव रणवीर सिंह ने कही। सिंह रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में सरायकेला - खरसावां जिला खो - खो चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि ग्रामीण स्तर पर जो मदद खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक क्लबों को मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हम प्रतिभा को निखारने में हमेशा साथ हैं।

loksabha election banner

चैंपियनशिप में लड़कियों के ग्रुप में थर्ड प्लेस पुरस्कार केपीएस गम्हरिया स्कूल, सेकेंड पुरस्कार - केजीबीवी गम्हरिया जबकि फस्ट प्लेस पुरस्कार - एमएस बदामारी की टीम को प्राप्त हुआ। लड़कों के ग्रुप में थर्ड प्लेस पुरस्कार - एमएस बदामारी,सेकेंड पुरस्कार - एस एस +2 हाई स्कूल गम्हरिया जबकि फस्ट प्लेस पुरस्कार - विद्या भारती हाई.स्कूल गम्हरिया की टीम को प्राप्त हुआ। इसके लावे लड़कियों के ग्रुप से बेस्ट रनर का पुरस्कार प्रिया कुमारी टुडू तथा बेस्टर चेजर का पुरस्कार प्रियंका मार्डी को मिला। उसी प्रकार लड़कों के ग्रुप में बेस्ट रनर का खिताब विशाल मुर्मू को तथा बेस्ट चेजर का खिताब विजय मुंड़ा को मिला।

पूर्व विधायक ने किया उदघाटन

इससे पूर्व चैंपियनशिप का शुभारंभ विधायक अरविंद सिंह ने विधिवत रूप से किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर झारखंड खो - खो संघ के महासचिव अखिलेश प्रसाद, तकनीकी अधिकारी सुरेश नारायण चौधरी आदि उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.