Move to Jagran APP

राजस्टेट मैदान में एसडीओ करेंगे झंडारोहण

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्टेट मैदान में अनुमंडल पदाधिकारी अमर कुमार सुबह 10 बजे झंडारोहण करेंगे। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण इस बार स्वंतत्रता दिवस के आयोजन में स्कूली बच्चे परेड में भाग नहीं लेंगे। पुलिस बल के जवान मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी देंगे..

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 01:24 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:17 AM (IST)
राजस्टेट मैदान में एसडीओ करेंगे झंडारोहण

घाटशिला(संसू)। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्टेट मैदान में अनुमंडल पदाधिकारी अमर कुमार सुबह 10 बजे झंडारोहण करेंगे। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण इस बार स्वंतत्रता दिवस के आयोजन में स्कूली बच्चे परेड में भाग नहीं लेंगे। पुलिस बल के जवान मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी देंगे। मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मंच पर आइसीसी के यूनिट हेड झंडारोहण करेंगे। यहां कंपनी की सुरक्षा टुकड़ी तिरंगे को सलामी देगी। कार्यक्रम में शारीरिक दूरी के निर्देश का पालन किया जाएगा। घाटशिला में शहीद दिलीप बेसरा की प्रतिमा स्थल पर उनके पिता सिगराय बेसरा झंडारोहण करेंगे। गोपालपुर में शहीद की प्रतिमा स्थल पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर युवा संगठन ने तैयारी पूरी कर ली है। युवा संगठन के सदस्यों ने शहीद स्थल की साफ-सफाई कर प्रतिमा को तिरंगे झंडे से सजा दिया है। प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम की तैयारी में युवा संगठन के जयदेव सिंह, ब्रिज किशोर प्रसाद, किशन, राजा, विशेष, रोहित समेत कई ने अहम भूमिका निभाई।

loksabha election banner

झंडारोहण का समय

एसडीओ आवासीय कार्यालय : 9:05

व्यवहार न्यायालय : 9:10

बार एसोसिएशन : 9:15

एसडीओ कार्यालय 9:20

एसडीपीओ कार्यालय : 9:25

अनुमंडल अस्पताल : 9:30

प्रखंड कार्यालय : 9:35

मऊभंडार ओपी : 9:40

घाटशिला थाना : 9:45

पुलिस निरीक्षक कार्यालय : 9:50

उप कारा : 9:55

राजस्टेट मैदान : 10:00

सर्जेट मेजर ने शहीद योगेश्वर मुर्मू की पत्नी को किया सम्मानित

एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को जमशेदपुर पुलिस लाइन के सर्जेट मेजर जगन्नाथ सुंडी ने झारखंड पुलिस के शहीद जवान योगेश्वर मुर्मू की पत्नी गुमी मुर्मू को सम्मानित किया। इस क्रम में वे शहीद की पत्नी को सम्मानित करने के लिए शहीद के गांव डुमरिया स्थित डीबुडीह पहुंचे। उन्होंने शहीद योगेश्वर मुर्मू की की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद स्मारक के समीप शहीद की पत्नी को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। और मिठाई व फल प्रदान किया। इस अवसर पर शहीद जवान योगेश्वर मुर्मू के पुत्र नारान मुर्मू भी उपस्थित थे। नौ अक्टूबर 2007 को काशियाबेड़ा पुलिया पर नक्सलियों ने नासुस के शैलेंद्र वास्के पर हमला किया था। उस समय योगेश्वर मुर्मू शैलेंद्र बास्के के बॉडीगार्ड थे। इस घटना में नक्सलियों की गोली से वे शहीद हुए थे। जमशेदपुर जिला पुलिस हर वर्ष शहीद की पत्नी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित करती है।

एसडीओ ने स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को किया सम्मानित

जिला प्रशासन द्वारा स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित करने के उपायुक्त के निर्देश के बाद शुक्रवार को एसडीओ अमर कुमार ने प्रखंड के दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ विग की पत्नी कौशल्या देवी को शाल ओढा कर सम्मानित किया। वे 95 वर्षीय कौशल्या देवी के पटनायकशोल स्थित आवास पर पहुंचे तथा परिजनों से भी मिले। इस मौके पर बीडीओ शालिनी खलखो, सीओ सदानन्द महतो, पंसस दिलीप सेन, सीआरपी अशोक सेन उपस्थित तबे। उन्होंने कौशल्या देवी की सेहत की जानकारी भी ली। चलने में असमर्थ कौशल्या देवी को व्हीलचेयर भी दी। एसडीओ ने कहा कि स्वतन्त्रता सेनानी के परिजनों से मिलना गौरव की बात है। इस मौके पर स्वतन्त्रता सेनानी के पुत्र संजय विग, रिकू विग, प्रगति विग, दीप्ति विग, ओम विग आदि उपस्थित थे।

आजादी का 74वां वर्ष पूरा होने पर निकाली साईकिल रैली

जायंट्स ग्रुप चाईबासा के तत्वाधान में शुक्रवार को पांच सदस्यीय टीम ने कोरोना काल में साईकिल रैली निकाल कर हेल्थ व फिटनेस के प्रति आम लोगों को जागरूक किया। साईकिल रैली सरायकेला पहुंची तो लोगों ने पांच सदस्यीय टीम का भव्य स्वागत किया। चाईबासा के सुनीत शर्मा, विशाल नेवटिया व हर्षित मूंधड़ा समेत अन्य ने साईकिल यात्रा का शुभारंभ चाईबासा से की और पांड्राशाली होते हुए सरायकेला स्थित अटल चौक पहुंचे। फिर खरसावां होते हुए चाईबासा के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि आजादी का 74वां वर्ष पूरा होने पर चाईबासा से 74 किमी. की साईकिल रैली निकाली गई। सरायकेला पहुंचने पर नगर उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया और उनके जज्बे को सलाम किया। स्वागत करने वालों में कलाकार रूपेश साहू, बीजू दत्ता व विमल चौधरी समेत अन्य शामिल थे। मौके पर जायंट्स ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष दीपक शर्मा, विवेक सिन्हा, केशव प्रसाद, आफताब आलम, राजेश अग्रवाल, पंकज कुमार व विकास दोदराजका समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.