Move to Jagran APP

खेलने के दौरान साथी के धक्का देने से स्कूली छात्र गिरा, मौत Jamshedpur News

जमशेदपुर के बिरसानगर में शुक्रवार को खेल-खेल में एक बच्चे की जान चली गई। बच्चे को उसी के साथी ने धक्का दे दिया इससे वह गिर गया। गिरने से उसकी मौत हो गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 09:48 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 09:48 AM (IST)
खेलने के दौरान साथी के धक्का देने से स्कूली छात्र गिरा, मौत Jamshedpur News
खेलने के दौरान साथी के धक्का देने से स्कूली छात्र गिरा, मौत Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  School student falls death due to partner pushing while playing जमशेदपुर के बिरसानगर में शुक्रवार को खेल-खेल में एक बच्चे की जान चली गई। बच्चे को उसी के साथी ने धक्का दे दिया, इससे वह गिर गया। गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना में मरा 14 वर्षीय बालक हर्षित कुमार (बिरसानगर निवासी) बेल्डीह स्कूल का छात्र था। 

loksabha election banner

घटना के बाद उसे आनन-फानन एमजीएम अस्पताल लाया गया था, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पिता का नाम आनंद कुमार है। घटना के बाद से परिजनों और बिरसानगर जोन संख्या छह के लोग सदमे में हैं। किसी को समझ नहींं आ रहा कि अनहोनी कैसे हो गई। बिरसानगर थाना प्रभारी सुनिल कुमार कुशवाहा ने बताया कि जानकारी मिली है। परिजनों ने थाना अब तक कोई शिकायत नहीं की है। घटना शाम की है। किस साथी ने धक्का मार गिराया। इसकी जानकारी परिजनों को नही है।

विवाद के बाद दिया धक्‍का

दरअसल, बिरसानगर जोन संख्या छह स्थित मैदान में बच्चे खेल रहे थे। हर्षित और उसके साथी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में साथी ने उसे धक्का दे दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिरा तो गिरा ही रह गया। सिर में उसे गंभीर चोट आई। साथी घटना से घबरा गए। हर्षित को उठाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। परिजन पहले टिनप्लेट अस्पताल ले गए। वहां से एमजीएम अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किसने धक्का मार गिरा। उस बच्चे के संबंध में परिजन जानकारी एकत्र कर रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.