डुमरिया प्रखंड के होनहारों को किया गया सम्मानित
टेमसिका संस्था की ओर से संचालित रिमिडीएल क्लासेस के उन बच्चों को श
संवाद सूत्र, डुमरिया : टेमसिका संस्था की ओर से संचालित रिमिडीएल क्लासेस के उन बच्चों को शनिवार को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया जो मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। यही नहीं उम्दा परिणाम हासिल करने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया तथा सभी सफल बच्चों को मेडल देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने छात्रों से कहा कि ऐसे कई स्वर्णिम अवसर आपके जीवन मे आयेंगे और इससे आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बैकुंठ महतो ने भी बच्चों की उज्ज्वल भविष्य का कामना करते हुए कहा कि मेहनत व लगन के बुते ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। वन विश्रामागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। बेहतर अंक हासिल करने वाले सिमाल सोरेन, बादल कुमार सोरेन, लखन माझी, प्रियंका टुडू, चंदना ¨सह एवं सोनिया हेंब्रम को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। समारोह के दौरान बिंदू चांदान आश्रम आवासीय उच्च विद्यालय के संस्थापक सह संचालक अंपा मुर्मू को प्रखंड विकास पदाधिकारी के हाथों सम्मानित किया गया। अंपा मुर्मू स्वयं अनपढ़ हो कर सरना धर्मावलंबी परिवार से एक-एक मुट्ठी चावल व एक-एक रुपये संग्रहित कर करीब दो सौ बच्चों को तालीम दिला रहे हैं। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि बांकिशोल पंचायत के मुखिया हरक्युलस तियू, कांटाशोल पंचायत के पंसस जयपाल ¨सह मुर्मू के अलावे संस्था के महासचिव मिर्जा सोरेन, भीमसेन मुर्मू, सालखान माहली, श्यामल कुमार महतो, बैजनाथ माहली, दानियल पातर, दुखू सामाद, ज्वाहरलाल गोप, राम चंद्र हेंब्रम, मो. नसीम बक्स, बच्चे व अभिभावक शामिल थे।