नर्सरी में लाडले का दाखिला कराना है तो आपके लिए है जरूरी खबर, ये रही पूरी जानकारी Jamshedpur News
प्रवेश कक्षा में एडमिशन के लिए निजी स्कूलों ने एडमिशन फार्म बांटने की तिथि घोषित कर दी है। 14 अक्टूबर से फार्म वितरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। प्रवेश कक्षा में एडमिशन के लिए निजी स्कूलों ने एडमिशन फार्म बांटने की तिथि घोषित कर दी है। 14 अक्टूबर से फार्म वितरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। शहर में कुल दस हजार सीट के लिए 1.75 लाख अभिभावक फार्म खरीदेंगे। इन फार्म की दर स्कूलों ने निर्धारित की है।
फार्म की कीमत 200 रुपये से 400 रुपये तक है। निजी स्कूल नए सत्र के नामांकन के पहले ही प्रयास में 4.50 करोड़ रुपये कमा लेंगे। स्कूल रिजल्ट 18 या फिर 21 जनवरी को जारी करेंगे। इस कारण अभिभावकों के दिलों की धड़कने बढ़ गई। वे अपने लाडलों के एडमिशन को लेकर अब इधर-उधर स्कूल में भटकते हुए दिखाई पड़ेंगे। सबसे ज्यादा एडमिशन के लिए मारामारी 65 सीबीएसई व आइसीएसई स्कूलों में होगी। नर्सरी में एडमिशन के लिए स्कूलों ने उम्र सीमा तीन वर्ष प्लस तथा एलकेजी में एडमिशन के लिए चार वर्ष प्लस निर्धारित की है। इस संबंध में स्कूलों ने सूचना सार्वजनिक भी कर दी है। हिलटॉप व गुलमोहर में फार्म वितरण का कार्य सितंबर में ही समाप्त हो चुका है। अब सोमवार से निजी स्कूलों में फार्म मिलने लगेंगे।
इन स्कूलों ने घोषित की फार्म वितरण की तिथि
1. जेएच तारापोर धतकीडीह : एलकेजी : फार्म 14 से 22 अक्टूबर स्कूल की वेबसाइट से। कुल सीट : 135
2. केपीएस कदमा : नर्सरी :कुल सीट 200 : 21 अक्टूबर से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में होगा फार्म वितरण।
3. केपीएस मानगो : नर्सरी : कुल सीट 200 : 21 अक्टूबर से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में फार्म वितरण।
4. केपीएस एनएमएल : नर्सरी : कुल सीट 150 : 21 अक्टूबर से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में होगा फार्म वितरण।
5. केपीएस बर्मामाइंस : नर्सरी : कुल सीट 60 : 21 अक्टूबर से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में।
6. दयानंद पब्लिक स्कूल साकची : 15 से 19 अक्टूबर। फार्म वितरण स्कूल कैंपस में।
7. डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा : नर्सरी : कुल सीट 200, 15 से 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन फार्म मिलेगा।
8. डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल : कुल सीट : 150, 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन फार्म मिलेगा।
9. जमशेदपुर पब्लिक स्कूल बारीडीह : नर्सरी : कुल सीट : 200, 15 से 20 अक्टूबर तक फार्म मिलेगा।
10. शेन इंटरनेशनल : प्री नर्सरी : कुल सीट 200, 14 अक्टूबर से ऑफलाइन फार्म मिलेगा।
11. सेक्रेड हार्ट कान्वेंट : एलकेजी : कुल सीट 150, 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन फार्म मिलेगा।
12. राजेंद्र विद्यालय : 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन फार्म मिलेगा। कुल सीट 200।
13. एआइडब्ल्यूसी एकेडमी बारीडीह : नर्सरी : कुल सीट 135 : 16 से 18 अक्टूबर तक स्कूल परिसर में फार्म मिलेगा।
14. आरवीएस एकेडमी मानगो : नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी : कुल सीट : 150, 15 से 23 अक्टूबर तक फार्म मिलेगा।
15. दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल : एलकेजी : कुल सीट 200, 14 अक्टूबर से ऑफलाइन फार्म मिलेगा।
16 चिन्मया टेल्को : नर्सरी, कुल सीट : 200, 14 से 31 अक्टूबर तक फार्म मिलेगा।
17. वेली व्यू स्कूल टेल्को : नर्सरी, कुल सीट 150, यहां 17 अक्टूबर तक स्कूल परिसर से ही फार्म मिलेगा।
18. बाल्डविन फार्म एरिया कदमा : नर्सरी : कुल सीट : 80, यहां 18 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन फार्म मिलेगा।
19. कार्मेल जूनियर कॉलेज सोनारी : नर्सरी : कुल सीट 180 : छात्राओं के लिए 70 प्रतिशत सीट रिजर्व, 27 से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन फार्म मिलेगा।
20. लोयोला स्कूल : एलकेजी : कुल सीट 200, 25 से 30 नवंबर ऑनलाइन, यूकेजी : कुल सीट 200, 25 से 30 नवंबर ऑनलाइन फार्म मिलेगा।
21. आंध्र एसोसिएशन स्कूल कदमा : एलकेजी : कुल सीट : 90 : यहां 22 से 25 अक्टूबर तक स्कूल परिसर से फार्म मिलेगा।
22. सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर : एलकेजी, कुल सीट : 135, यहां 22 से 24 अक्टूबर तक ऑफलाइन तथा 29 अक्टूबर तक ऑनलाइन फार्म मिलेगा।
23 . केरला समाजम गोलमुरी : कुल सीट 250, यहां 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन फार्म मिलेगा।
24. तारापोर स्कूल एग्रिको : एलकेजी : कुल सीट 12: यहां 21 व 22 अक्टूबर को ऑनलाइन फार्म मिलेगा।
25. जुस्को स्कूल कदमा : नर्सरी : कुल सीट : 80, यहां फार्म 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ऑनलाइन फार्म मिलेगा।
26. जुस्को स्कूल साउथ पार्क : नर्सरी : कुल सीट 120, यहां भी फार्म 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ऑनलाइन मिलेगा।
27. काशीडीह हाईस्कूल : एलकेजी : कुल सीट 135, यहां 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक फार्म मिलेगा।
28. एडीएल सनशाइन स्कूल कदमा : नर्सरी : कुल सीट : 110, यहां 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्कूल कैंपस से सुबह 9 बजे से 12 बजे तक फार्म मिलेगा।
फीस पर जिला प्रशासन की रहेगी नजर
जिला स्तर पर गठित फीस निर्धारण समिति इस बार स्कूल फीस समेत अन्य फीस पर नजर रखेगी। कोई भी फीस में बढ़ोतरी फीस निर्धारण समिति से विचार-विमर्श के बाद ही तय होगी। एडमिशन प्रक्रिया में शिक्षा विभाग कोई दखल नहीं देगा। लॉटरी के समय शिक्षा विभाग का प्रतिनिधि उपस्थित रहेगा।