Move to Jagran APP

श्रीराम मंदिर में वीर वेंकटा सत्यनारायण व्रतम में उमड़े श्रद्धालु

आध्रभक्त श्रीराम मंदिरम बिष्टुपुर में दक्षिण भारतीय विधि विधान से सत्यनारायण की पूजा की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 02:39 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 02:39 PM (IST)
श्रीराम मंदिर में वीर वेंकटा सत्यनारायण व्रतम में उमड़े श्रद्धालु
श्रीराम मंदिर में वीर वेंकटा सत्यनारायण व्रतम में उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता): आध्रभक्त श्रीराम मंदिरम बिष्टुपुर में दक्षिण भारतीय विधि विधान से सत्यनारायण व्रतम अनुष्ठान हुआ। सबसे पहले सुबह आध्र प्रदेश के अन्नावरम सत्यनारायण मंदिर से आए पुरोहित डी. सत्यानारायण, जी. विश्वनाथन, टी शंकरन ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री गणेश वंदना के बाद विष्णु भगवान की कथा का वाचन किया।

loksabha election banner

सुख, शाति व समृद्धि के उद्देश्य से कार्तिक माह में सत्यनारायण पूजा के विषेश महत्व को देखते हुए यह धार्मिक अनुष्ठान किया गया। करीब साढ़े तीन घटे की पूजा-अर्चना के बाद आरती हुई। अंत में विष्णु भगवान के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जबकि अनुष्ठान में 205 दंपतियों ने नाम व गोत्र के साथ विषेश पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में रवि कुमार बदानी, वाई ईश्वर राव, वाई आनंद राव, पप्पू राव, आध्र भक्त श्रीराम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सीएच शकर राव, उपाध्यक्ष बीवी अप्पा राव, एन नरसिंह राव, वाईए रामाराव, एम चंद्रशेखर, आरके मूर्ति, जी. नागेश्वर राव, एम महेश, बीआरसी राव, कैलाश रामू, पीएल राव, मनमद राव आदि उपस्थित थे।

शशिकांत बने सुंदरनगर शिव शक्ति मंदिर कमेटी के अध्यक्ष

सुंदरनगर शिव शक्ति मंदिर पुरानी कमेटी भंग कर रविवार को नई कमिटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष शशिकांत ओझा, सचिव अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल ¨सह, उपाध्यक्ष गीता देवी एवं बी के शर्मा, सह सचिव टोनी ¨सह एवं सुभाष ¨सह, सह कोषाध्यक्ष इंद्रशेखर मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य पप्पू वर्मा,सुनील पसरीजा, चीकू झा, वीणा ¨सगारी, नीला देवी, श्रीनाथ यादव, रंजय शर्मा को बनाया गया। कमेटी गठन के दौरान मंदिर कमेटी के जनार्दन ¨सह, बलदेव ¨सह, बिनोद लाल, कैलाश पंसारी, तारा ¨सगारी, अमरनाथ यादव, अमर ¨सह, संजू अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय कुमार झा, कंचन ओझा, गोपाल मैती, डी पी ¨सह, अनूप अग्रवाल, अजय पसरीजा, सुभाष बेहरा, टुनटुन महतो, चंद्रशेखर गर्ग, जयेश थवानी, विजय कुमार शर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.