जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का पैर टूटा, रद्द किए सारे कार्यक्रम
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के दाएं पैर की कानी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में सुबह की सैर के दौरान पांव में मोच आई थी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सरयू ने सारे कार्यक्रम रद कर दिए हैं।
जमशेदपुर, जेएनएन। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के दाएं पैर की कानी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में शनिवार की सुबह की सैर के दौरान पांव में मोच आई थी। चार-पांच घंटे बाद पैर में तेज दर्द होने लगा। दोपहर में ही किरीबुरू में एक्सरे कराया। तब फ्रैक्चर होने की बात सामने आई।
उसके बाद वे जमशेदपुर लौट गए। जमशेदपुर आने पर टीएमएच में सेमी प्लास्टर कराया। डॉक्टरों के कहा है कि कुछ दिन बाद दोबारा एक्सरे कराया जाएगा। यदि ठीक नहीं हुआ तो पक्का प्लास्टर करना पड़ेगा। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद सरयू राय ने सारे कार्यक्रम रद कर दिए हैं।
किरीबुरू के दौरे पर थे
सरयू राय ने बताया कि दो दिन तक सारंडा वन के किरीबुरू, मेघाहातुबुरू, करमपदा, गुआ, सलाई, सेडल आदि खनन व वन क्षेत्रों का भ्रमण किया। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में लौह अयस्क का बेशुमार अवैध खनन हुआ। गत पांच वर्ष से कतिपय लीजधारी ही खान और वन विभाग चला रहे थे। इससे पहले उन्होंने झारखंड सरकार के खान सचिव व पश्चिमी सिंहभूम के तत्कालीन उपायुक्त के. श्रीनिवासन द्वारा लौह अयस्क के अवैध खनन का मामला उजागर किया था। इसमें उन्होंने शाह ब्रदर्स व ओएमएम को निजी स्वार्थवश लाभ पहुंचाने के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जांच की मांग की थी।
दो दिन तक सारंडा वन के किरीबुरू, मेघहातुबुरू, करमपदा, गुआ, सलाई,सेडल आदि खनन एवं वन क्षेत्रों का भ्रमण खान/वन अधिकारियों के साथ किया. पूर्ववर्ती सरकार की अनियमितताओं का पाप चुनिन्दा जगहों पर खुलेआम पसरा हुआ है. लगा गत 5 वर्षों में कतिपय निजी लीजधारी ही खान और वन विभाग चला रहे थे.— Saryu Roy (@roysaryu) January 9, 2021
Lots of phones coming to know my well being. I wish to explain that during morning walk at SAIL’s Kiriburu guest house a fragile right leg bone connecting small finger to ankle was injured at an uneven point. I continued my program to visit adjoining iron ore mines. After...1/2— Saryu Roy (@roysaryu) January 10, 2021
4-5 hrs pain in leg became unbearable. X-ray was taken at SAIL’s local hospital. Two cracks were found at the bone concerned. I returned to jamshedpur, a temporary plaster is put on at TMH. All is well now. Thanks to friends, relatives, colleagues, well wishers for their concern.— Saryu Roy (@roysaryu) January 10, 2021