चुनाव प्रचार करने बिहार गए सरयू
बैकुंठपुर दरौंदा बगहा आदि विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 08:38 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 08:38 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक व झारखंड सरकार के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय चुनाव प्रचार करने मंगलवार को बिहार रवाना हो गए। वे वहां परसा में जदयू और अमनौर, बैकुंठपुर, दरौंदा, बगहा आदि विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। उनके साथ भारतीय जनता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी भी गए हैं। राय ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। इन प्रत्याशियों ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है। वे दो नवंबर को जमशेदपुर लौटेंगे। तब तक उनकी टीम यहां जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवारत रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें