Jharkhand Assembly Election 2019 : सरयू राय लड़ सकते जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव, कुछ ही देर में लगेगी मुहर Jamshedpur News
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से सरयू राय चुनाव लड़ सकते हैं। औपचारिक तौर पर प्रत्याशियों की सूची कुछ घंटे बाद जारी होने की संभावना है।
By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 12:23 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 12:23 PM (IST)
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से सरयू राय चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि औपचारिक तौर पर प्रत्याशियों की सूची कुछ घंटे बाद जारी होने की संभावना है।
सरयू राय को लेकर देर रात तक चला मंथन
खाद़य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय को टिकट दिए जाने को लेकर देर रात तक मंथन चला। छह सदस्यीय कोर कमेटी में हां-ना के बीच अंदरखाने भाजपा में जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का नाम जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर उछाला गया। हालांकि आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छह सदस्यीय कोर कमेटी में दो के विरोध व चार के समर्थन के बाद अंतत: सरयू राय को टिकट दिए जाने का फैसला कर लिया गया।
अनुभव की तरजीह देने पर हुई चर्चा
देवेंद्र सिंह का नाम सामने लानेवाले ने तर्क दिया कि सरयू राय को तीन बार मौका दिया जा चुका है। किसी नए प्रत्याशी को मौका दिया जाना चाहिए। आखिरकार सरयू राय के अनुभव को तरजीह दी गई और उन्हें टिकट देने का निर्णय लिया गया।
आजसू की वजह से सूची जारी होने में लग रहा समय
विधानसभा चुनाव के दो चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची भाजपा ने तैयार कर ली है। सूची जारी होने में विलंब की वजह आजसू को लेकर चल रहा जिच बताया जा रहा है। आजसू संसदीय दल की बैठक सुबह 10 बजे से रांची में चल रही है। एक से दो घंटे में बैठक समाप्त होने की संभावना है। आजसू का स्टैंड स्पष्ट होते ही भाजपा प्रत्याशियों के नाम सामने लाए जाने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें