Saraikela Crime: गांव के प्रधान ने दंपती से की मारपीट, जातीसूचक शब्द बोलकर लाठी-डंडों से पीटा
Saraikela Crime News चांडिल के नीमडीह थाना क्षेत्र अंर्तगत मुड़ू गांव में ग्राम प्रधान मनोज कुमार आदित्यदेव व उनके भाई धरम कुमार आदित्यदेव ने जातिसूचक गाली-गलौज की। लाठी-डंडे से पीटकर गांव के संजय मांझी को घायल कर दिया।
चांडिल, संवाद सूत्र। झारखंड में गुरुवार को चांडिल के नीमडीह थाना क्षेत्र अंर्तगत मुड़ू गांव में ग्राम प्रधान मनोज कुमार आदित्यदेव व उनके भाई धरम कुमार आदित्यदेव ने जातिसूचक गाली-गलौज की। इसके साथ ही लाठी-डंडे से पीटकर गांव के संजय मांझी को घायल कर दिया।
संजय मांझी ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे मुड़ू गांव के ग्राम प्रधान मनोज कुमार आदित्यदेव व उनके भाई धरम कुमार आदित्यदेव उनके घर पहुंचे और फोन कर घर से बाहर बुलाया।
हाथ और सिर तोड़कर किया घायल
इसके बाद लाठी-डंडे से पीटकर हाथ तोड़ दिया और सिर फोड़ दिया। इस घटना के दोरान बीच बचाव करने पहुंती उनकी पत्नी की भी पिटाई की। तत्काल इस घटना की जानकारी नीमडीह थाना की पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मुड़ू गांव पहुंची और घायल संजय मांझी व उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह भेज दिया।
एमजीएम में चल रहा इलाज
चिकित्सक ने संजय मांझी को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल संजय मांझी का एमजीएम में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।