विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 राज्यों से होकर बंगाल से मुंबई जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन, टाटानगर-चक्रधरपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज  

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:35 PM (IST)

रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के लिए संतरागाछी से मुंबई (एलटीटी) के बीच एक साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (01107-01108) चलाने की घोषणा की है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. दुर्गापूजा, दीपावली, छठ के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा।

  2. संतरागाछी से मुंबई (एलटीटी) तक चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट।

  3. टाटानगर, चक्रधरपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जो सांतरागाछी से टाटानगर होते हुए कर मुंबई जाएगी।

सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी आदेश के तहत, ट्रेन नंबर 01107-01108 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-संतरागाछी-एलटीटी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल छह अक्टूबर से सेवा शुरू करेगी।

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन कुल चार-चार फेरे लगाएगी। आदेश के तहत ट्रेन नंबर 01107 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से छह, 13, 20 और 27 अक्टूबर को चलेगी। वहीं, 01108 संतरागाछी से आठ, 15, 22 और 29 अक्टूबर को परिचालित होगी।

5 राज्यों के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

1. महाराष्ट्र (Maharashtra)

• लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) - प्रस्थान स्टेशन
• ठाणे (TNA)
• कल्याण जंक्शन (KYN)
• नासिक रोड (NK)
• भुसावल जंक्शन (BSL)
• अकोला जंक्शन (AK)
• बडनेरा जंक्शन (BD)
• नागपुर जंक्शन (NGP)
• गोंदिया जंक्शन (G)

2. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)

• दुर्ग जंक्शन (DURG)
• रायपुर जंक्शन (R)
• बिलासपुर जंक्शन (BSP)  

3. ओडिशा (Odisha)

• झासुगुड़ा जंक्शन (JSG)
• राउरकेला जंक्शन (ROU)

4. झारखंड (Jharkhand)

• चक्रधरपुर (CKP)
• टाटानगर जंक्शन (TATA)

5. पश्चिम बंगाल (West Bengal)

• खड़गपुर जंक्शन (KGP)
• संतरागाछी जंक्शन (SRC)

इस तरह इस ट्रेन से बंगाल से मुंबई जाने वाले यात्रियों के साथ झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

टाटानगर में रात 12:25 बजे पहुंचेगी

मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 01107 ट्रेन मंगलवार को रवाना होगी और अगले दिन रात 12 बजकर 25 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद साढ़े 12 बजे आगे रवाना होगी।

वहीं, डाउन ट्रेन 01108 संतरागाछी-एलटीटी स्पेशल शुक्रवार को चलेगी और टाटानगर में दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी और ढ़ाई बजे बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।

22 कोच की होगी ट्रेन

पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इसमें एक फर्स्ट एसी, तीन थर्ड एसी इकोनामी और 15 थर्ड एसी कोच शामिल हैं। इसके अलावा एक पैंट्री कार और दो जनरेटर-सह-लगेज वैन लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार-झारखंड और बंगाल के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हावड़ा-खातीपुरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन