विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार-झारखंड और बंगाल के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हावड़ा-खातीपुरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:02 PM (IST)

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और खातीपुरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और आस्था के महापर्व छठ के दौरान घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है।

त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में होने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हावड़ा और खातीपुरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल जनसंपर्क अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी सं. 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 11 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को हावड़ा से रात 11:55 बजे रवाना होगी और यात्रा के तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। ट्रेन कुल आठ फेरे लगाएगी।

वहीं, गाड़ी सं. 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल वापसी दिशा में 13 अक्टूबर से 01 दिसंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को खातीपुरा से शाम 06:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन तड़के 05:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन भी कुल आठ फेरे लगाएगी।

तीन राज्यों को फायदा

दोनों दिशाओं में परिचालन के दौरान यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल क्षेत्राधिकार अंतर्गत आने वाले दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन एवं मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियुल, शेखपुरा, नवादा, गया आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

इससे पश्चिम बंगाल और झारखंड, बिहार के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित कोच की व्यवस्था की गई है।

त्योहारी सीजन में इस ट्रेन के परिचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले प्रवासियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- दुर्गापूजा से छठ तक दरभंगा और सीतामढ़ी के रास्ते दिल्ली के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें