Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Salman Khan: सलमान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी... धमकी देने वाला जमशेदपुर से गिरफ्तार

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 10:00 PM (IST)

    सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में शेख हुसैन को मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताते हुए धमकी भरा संदेश भेजा था। आरोपित को पुलिस गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाएगी। फिर इस मामले कई और खुलासे होंगे।

    Hero Image
    सलमान खान से पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने वाला जमशेदपुर से गिरफ्तार (फाइल तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। फिल्म अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने और नहीं देने पर बाबा सिद्दीकी से भी बदतर स्थिति करने की धमकी देने के आरोपित शेख हुसैन को मुंबई की जुहू डीसीबी पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र का निवासी है और साकची में सब्जी बेचता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विगत एक साल से साकची क्षेत्र में नहीं देखा जा रहा था। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी का रहने वाला है। पुलिस ने शेख हुसैन के पास से उस मोबाइल को भी जब्त किया हैं जिससे मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को वाट्सएप पर गुरुवार को एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिसमें बालीवुड अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

    आरोपित को मुंबई ले जाएगी पुलिस

    संदेश में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के साथ उनके विवाद को सुलझाने का दावा किया गया था। आरोपित को पुलिस गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाएगी। उसने बताया कि बीते कई दिनों से टीवी पर सलमान खान की हत्या कराने की खबरें चल रही थी। वह इन्हीं खबरों को देखा करता था।

    उसने सोचा की इसी बहाने वह सलमान खान से रंगदारी मांगने का मैसेज कर मामले को तूल पकड़ा सकता है। उसने इंटरनेट पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का नंबर सर्च किया और मुंबई पुलिस के वाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश भेज दिया जिसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया। फिलहाल पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपित किससे जुड़ा हुआ है, इसकी सच्चाई को पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसकी गिरफ्तारी को मुंबई पुलिस जमशेदपुर में चार दिनों से कैंप कर रही थी।

    इसे हल्के में मत लीजिए

    शेख हुसैन ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताते हुए जो वॉट्सएप संदेश भेजा था, वह है, ‘इसे हल्के में मत लीजिए। अगर सलमान खान को जिंदा रहना है और उन्हें लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करनी है तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान की स्थिति बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी।’

    लगातार बदल रहा था लोकेशन

    वॉट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने वर्ली थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की। संदेश भेजने के बाद के बाद आरोपित ने मोबाइल फोन बंद कर लिया था। तकनीकी जांच में पता चला है कि वह झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। संदेश जमशेदपुर से ही भेजा गया था।

    नौ अक्टूबर को उसका फोन नंबर बीकेसी (बांद्रा-कुर्ला परिसर) में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में था। जब राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई थी तो वह दिल्ली में था और उसके कुछ घंटों बाद वह बंगाल रवाना हो गया था। पुलिस की एक टीम को जमशेदपुर में थी, जबकि एक टीम को बीकेसी के राष्ट्रीयकृत बैंक में भेजा गया था।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: 'पहले थप्पड़ मारुंगा फिर,' रैंकिंग को लेकर बिग बॉस के घर में मचा तांडव, आपस में भिड़े दो कंटेस्टेंट्स

    ये भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi की धमकियों के बीच दुबई जाएंगे Salman Khan? इस जरूरी काम के लिए लिया फैसला

    comedy show banner
    comedy show banner