सखी सहेली ने मनाया सिंघार-गणगोर उत्सव
संवाद सूत्र, जमशेदपुर : साकची स्थित एक होटल में सखी सहेली ग्रुप की ओर से सोमवार को सिंध
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 11:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, जमशेदपुर : साकची स्थित एक होटल में सखी सहेली ग्रुप की ओर से सोमवार को सिंधारा व गणगौर (शिव-पार्वती) उत्सव मनाया गया। इसमें महिलाओं ने ना केवल गणगौर की पूजा-अर्चना की, बल्कि गणगौर को सजाने, पानी पिलाने के साथ गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए। महिलाओं के बीच राजस्थानी वेशभूषा, मेंहदी, चूड़ी पहनने सहित श्रृंगार पर आधारित प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमे प्रीति अग्रवाल, शालिनी, रेखा, माया, पूजा, रश्मि, दीपा आदि ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें