कांदरबेड़ा में बाइक सवार डिवाइडर से टकराई, युवक-युवती घायल
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 10:25 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : शहर से सटे चांडिल थानाक्षेत्र के कांदरबेड़ा में शनिवार देर शाम बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसमें सोनारी के भानू साहू और स्वाति कुमारी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। युवक-युवती के साथ बाइक से चांडिल डैम घूमने गया था। वापसी पर तेज रफ्तार कार के ओवरटेक किए जाने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार भाग निकले।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें