Move to Jagran APP

ऋतुराज सिन्हा कर रहे अरविंद पांडेय पर लगे आरोपों की जांच

टिस्को निबंधित श्रमिक संघ की हड़ताल के दौरान अरविंद पांडेय पर लगे आरोप की जांच ऋतुराज सिन्हा कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 10:57 AM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 04:09 PM (IST)
ऋतुराज सिन्हा कर रहे अरविंद पांडेय पर लगे आरोपों की जांच
ऋतुराज सिन्हा कर रहे अरविंद पांडेय पर लगे आरोपों की जांच

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टिस्को निबंधित श्रमिक संघ के बैनर तले नियोजन की मांग को लेकर 11 दिनों तक चले अनशन के पीछे की सच्चाई खंगालने के लिए टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से जांच कराई जा रही है। यह जांच कारपोरेट सर्विसेज के चीफ ऋतुराज सिन्हा कर रहे हैं। संघ के सक्रिय सदस्य मोहन पांडेय ने बिष्टुपुर थाने में यह बयान दिया था कि टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट अरविंद पांडेय के कहने पर उनलोगों ने अनशन शुरू किया था। अरविंद पांडेय व यूनियन के असिस्टेंट सेक्रेटरी नीतेश राज यूनियन अध्यक्ष को नजरबंद करना चाह रहे थे। आरोपों की सच्चाई खंगालने के लिए कंपनी प्रबंधन ने अपने स्तर से जांच शुरू कराई है।

loksabha election banner

आर रवि प्रसाद ने मांगा एक सप्ताह का समय

विगत दिवस निबंधित आश्रितों को यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने बातचीत के लिए बुलाया था। बताया जाता है कि उसी समय डिप्टी प्रेसीडेंट अरविंद पांडेय भी वहां पहुंचे। आर रवि प्रसाद ने उन्हें बाहर जाने को कहा और और अकेले में निबंधित आश्रितों से बातचीत की। उन्होंने उनकी मांगों के प्रति संवेदना जताते हुए एक सप्ताह का समय मांगा है। आश्वस्त किया कि कुछ न कुछ सकारात्मक परिणाम निकले, इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे।

गरमाई हुई है राजनीति

टाटा निबंधित नियोजन की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दस दिनों से भूख हड़ताल पर थे। कई दौर की वार्ता हुई पर नतीजा नहीं निकला अंतत: भूख हड़ताल खत्म किया गया और धरना टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय के समक्ष चल रहा है। इस बीच आंदोलन में यूनियन की शह से मामला और गर्म हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.