Rishi Kapoor Death: मैं शायर तो नहीं,मगर ये हंसी ..इन्होंने इन शब्दों में दी श्रद्धांजलि Jamshedpur News
Rishi Kapoor. बस पहले इरफान खान और उसके दूसरे दिन श्रृषि कपूर इहलोक को विदा हुए तो जमशेदपुर प्रासंगिक बन गया।
जमशेदपुर, जेएनएन। लीजेंड अभिनेता का मरना। इससे एक दिन पहले एक और अभिनेता की मौत का सदमा। अपनी लौहनगरी कलानगरी से भी अटूट रिश्ता रखती है। हमारे बेटे हैं, बेटियां हैं, नातिन हैंं... किस- किस का नाम गिनू। बस पहले इरफान खान और उसके दूसरे दिन श्रृषि कपूर इहलोक को विदा हुए तो जमशेदपुर प्रासंगिक बन गया। यहां एक नेता हैं अर्जुन मुंडा। वे केंद्र में जिम्मेदार यानी राज्य की आबादी के अनुरूप आदिवासी कल्याण मामलों के मंत्री हैं। वे कलाकार भी रह चुके हैं और कला से प्रेम करते हैं। उन्होंने श्रृषि कपूर के निधन पर ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अपने विचार रखे हैं। जमशेदपुर की हर आम ओ खास लोगों के मनो- मष्तिष्क पर आई बात को हम साझा कर रहे।
अर्जुन मुंडा ने ये कहा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने श्रृषि कपूर के निधन पर अपनी संवेदना ट्रवीटर पर कुछ यू व्यक्त की है- सबके चहेते एक रोमांटिक हीरो!मेरी श्रद्धांजलि।
#RishiKapoor सबके चहेते एक रोमांटिक हीरो!मेरी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/ULkMFReT2w— Arjun Munda (@MundaArjun) April 30, 2020
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ये कहाझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रषि कपूर के निधन की खबर के बाद ट्वीट किया- मशहूर फिल्म अभिनेता ऋषि_कपूर जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने अभिनय से दशकों तक करोड़ों चाहने वालों के दिलों पर राज किया। उनका जाना हिन्दी फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति।
मशहूर फिल्म अभिनेता #ऋषि_कपूर जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने अभिनय से दशकों तक करोड़ों चाहने वालों के दिलों पर राज किया। उनका जाना हिन्दी फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति। #RishiKapoor pic.twitter.com/7C4WOqvmdr — Raghubar Das (@dasraghubar) April 30, 2020
बने रहें हमारे साथ ....