अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सेवानिवृत शिक्षक की मौत Jamshedpur News
थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 18 पर कौशल्या लॉज के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में सेवानिवृत शिक्षक श्याम चंद्र मानकी की मौत हो गई। वे सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे पीछे से अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया।
घाटशिला(जागरण संवाददाता)। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 18 पर कौशल्या लॉज के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में सेवानिवृत शिक्षक श्याम चंद्र मानकी की मौत हो गई। स्व. मानकी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे पीछे से अज्ञात ट्रक ने धक्का मारते हुए निकल गया इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
यह घटना अहले सुबह की है आनन-फानन में स्थानीय लोगों शिक्षक को अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक एसके झा ने देखकर मृत घोषित कर दिया। उनका शव अनुमंडल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है। परिवार के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। श्याम चंद्र मानकी पावड़ा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक थे। वर्ष 2015 में पावड़ा प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में कशीदा गैस गोदाम के पास रहते थे। मूल रूप से वे दामपाड़ा क्षेत्र के खरस्वती गांव के निवासी थे।
घटना की सूचना मिलते ही उनको जानने वाले शिक्षक चित्रसेन भगत, आनंदमई बारीक, निर्मल मन्ना, सत्यजीत सीट, विश्वनाथ प्रधान, अनिल चंद्रपाल, युगल किशोर सरदार, रोहिणी सिंह सरदार आदि अस्पताल में पहुंचे। उनके परिजनों के लोगों का आने का इंतजार है। ज्ञात हो कि यह स्थान दुर्घटन जोन बन गया है। हाल ही के दिनों जितनी भी दुर्घटना हुई शायद ही कोई बचा है।
प्रशासन की ओर से दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस बैरिकेट तो लगाया पर फोर लेने सड़क होने के कारण वाहनों की गति इतनी तेज होती है कि वाहन को नियंत्रण करते-करते दुर्घटना हो जाता है। सबसे बड़ी बात कि यहा एक तरह सड़क डाउन है तो दूसरी तरह अप दोनो की तरफ से वाहनों की रफ्तार तेज रहता है।
फोटो : अस्पताल में पड़ा शिक्षक का शव