Move to Jagran APP

Mission Admission: दाखिले का परिणाम देख किसी के लटके चेहरे, कोई मुस्कुराया Jamshedpur News

Mission Admission. जमशेदपुर के प्राइवेट स्‍कूलों में नर्सरी में दाखिले के लिए शनिवार को लिस्‍ट जारी की गई। आवेदन के मुकाबले सीटें कम होने से नामांकन में काफी मारामारी होती है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 12:07 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 03:41 PM (IST)
Mission Admission: दाखिले का परिणाम देख किसी के लटके चेहरे, कोई मुस्कुराया Jamshedpur News
Mission Admission: दाखिले का परिणाम देख किसी के लटके चेहरे, कोई मुस्कुराया Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन।  जमशेदपुर शहर के निजी स्कूलों में नर्सरी क्लास के दाखिले का परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इसे देखकर नौनिहालों के साथ अभिभावकों के चेहरे पर भी खुशी और गम के भाव दिखे।  जिनका सूची में नाम  नहीं  दिखा उनके चेहरे लटक गए, जिनका हो गया, वे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।  एडमिशन के लिए लॉटरी की गई है।

loksabha election banner

अलग-अलग समय में परिणाम जारी किए गए। आधे से अधिक स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर भी परिणाम डाला है। सभी स्कूल स्कूल के गेट के बाहर नोटिस चस्पां किए। निजी स्कूलों के इंट्री प्वाइंट में आवेदन के मुकाबले केवल 10 फीसदी सीट हैं। इस बार 80 हजार आवेदन आये थे , जबकि सीट मात्र 7600 थीं। खास स्कूलों में आवेदन के मुकाबले केवल 2 फीसदी सीट हैं। आइसीएसई स्कूलों के इंट्री प्वाइंट में 4401 और सीबीएसई स्कूलों में 3215 सीट हैं। औसतन एक अभिभावक 3 से 5 स्कूलों का फार्म जमा किए थे। 

ये जानना जरूरी है

  • एडीएल सनसाइन स्‍कूल कदमा ने 88 बच्चों की पहली सूची जारी की है। यहां 20 से 22 जनवरी तक सुबह नौ से 12 बजे तक दाखिला होगा। किताबें 18 मार्च को बिकेंगी और कक्षा 25 मार्च से शुरू होगी। 
  • बाल्डविन स्‍कूल कदमा में  में नर्सरी में 39, एलकेजी में 41 और यू केजी में 14 की सूची जारी हुई है।  दाखिला 21 से 31 जनवरी तक होगा। 
  • जुस्को स्कूल कदमा में नर्सरी में 60 और  एलकेजी में 40 बच्‍चों की सूची जारी हुई है।  नर्सरी में  एडमिशन फीस 11,400 रुपये एलकेजी में 12, 390रुपये  लगेंगे। 120 रुपये अतिरिक्त आईं कार्ड के लिए देना होगा। पैसा स्कूल के नाम से डिमांड ड्राफ्ट द्वारा जमा होगा।
  • कारमेल जूनियर कॉलेज में 180 बच्चों का नर्सरी में दाखिले की सूची जारी हुई है। एडमिशन फीस कितना लगेगा ये एक फरवरी को बताया जाएगा।
    • डीबीएमएस स्कूल में केजी के लिए 200 बच्चों की सूची निकली है। यहां 21 व 22 को दाखिला की तारीख घोषित की गई।  एडमिशन चार्ज 16,581 और 1875 रुपये क़िताब के लिए अलग से देने होंगे। 
    • डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में नर्सरी के लिए 150 बच्चों की सूची निकली है। दाखिला 22 व 23 जनवरी को होगा। एडमिशन चार्ज 12,545 और  किताब के लिए 1284 रुपये अलग से देने होंगे। 

कहां कितने बजे परिणाम

जुस्‍को स्‍कूल कदमा में बच्‍चे संग सूची देखने पहुंचे अभिभावक। 

  • दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची - 12 बजे
  • एमएनपीएस, साकची - 02 बजे
  • राजेंद्र विद्यालय, साकची - 12:30 बजे
  • लोयोला, बिष्टुपुर - 10 बजे
  • चर्च स्कूल बेल्डीह - 09 बजे
  • टैगोर एकेडमी, साकची - 11 बजे
  • सेंट मेरीज इंग्लिश, बिष्टुपुर - 11 बजे
  • आंध्र एसोसिएशन कदमा - 03 बजे
  • एडीएलएस सनशाइन कदमा - 09 बजे
  • बाल्डविन फार्म एरिया कदमा - 10 बजे
  • कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी - 09 बजे
  • आरएमएस स्कूल बालीचेला - 02 बजे
  • जुस्को कदमा - 11 बजे
  • नरभेराम हंसराज इंग्लिश, बिष्टुपुर - 02 बजे
  • चिन्मया, टेल्को - 03 बजे
  • शिक्षा निकेतन, टेल्को - 02 बजे
  • विवेक विद्यालय, छोटागोविंदपुर - 03 बजे
  • एलएफएस टेल्को - 10 बजे
  • जेपीएस बारीडीह - 11 बजे
  • केएसएमएस गोलमुरी - 11 बजे
  • डीबीएमएस इंग्लिश - 02 बजे
  • जेएच तारापोर धतकीडीह - 11 बजे
  • केपीएस गु्रप - 11 बजे

सीबीएसई स्कूलों का इंट्री प्वाइंट 

जुस्‍को स्‍कूल कदमा में सूची देखने के बाद  दिखा एक महिला का ऐसा भाव। 

1. डीएवी पब्लिक स्कूल - नर्सरी - 250 

2. विद्या भारती चिन्मया विद्यालय - नर्सरी -150 

3. जेपीएस बारीडीह - नर्सरी - 200 

4. वैली व्यू स्कूल टेल्को - नर्सरी - 250 

5. संत मेरीज इंग्लिश स्कूल एलकेजी 235 

6. काशीडीह हाई स्कूल - एलकेजी 120 

7. बाल्डविन फार्म एरिया कदमा - नर्सरी - 80 

8. डीबीएमएस कदमा - नर्सरी - 150 

9. एसडीएसएम सिदगोड़ा - नर्सरी 120 

10. विवेक विद्यालय - यूकेजी - 180 

11. केपीएस बर्मामाइंस - नर्सरी 100 

12. जुस्को स्कूल कदमा नर्सरी - 120 

आइसीएसई स्कूलों का इंट्री प्वाइंट 

1. डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा - एलकेजी - 250 

2. कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी - नर्सरी 200 

3. लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर - यूकेजी - 250 

4. सेक्रेड हॉर्ट कॉन्वेंट, बिष्टुपुर - एलकेजी - 150 

5. एलएफएस, टेल्को - नर्सरी - 140 

6. हिल टॉप, टेल्को - नर्सरी - 180 

7. राजेंद्र विद्यालय, साकची - एलकेजी - 180 

8. आन्ध्रा एसोसिएशन, कदमा  - एलकेजी 80 

9. एडीएलएस सनसाइन, साकची - नर्सरी - 125 

10. बेल्डीह चर्च स्कूल, बिष्टुपुर - नर्सरी 250 

11. जेएच तारापोर स्कूल, धतकीडीह - एलकेजी 106 

12. केएसएमएस, साकची - एलकेजी - 200 

13. एमएनपीएस साकची - नर्सरी - 131 

14. आरके मिशन सिदगोड़ा - नर्सरी 150 

15. श्रीकृष्णपब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर - नर्सरी 90 

16. गुलमोहर प्राइमरी स्कूल, टेल्को - नर्सरी - 200 

17. टैगोर एकेडमी, साकची - नर्सरी 120 

18. विग इंग्लिश स्कूल, टेल्को - नर्सरी - 160 

19. डीएवी स्कूल, पटेलनगर - नर्सरी -100 

20. दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची - नर्सरी - 120 

21. केपीएस, कदमा - नर्सरी - 160 

22. आरवीएस एकेडमी, मानगो - नर्सरी - 100 

23. नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर - एलकेजी - 140 

24. केपीएस, मानगो - नर्सरी - 160 

25. रिवर व्यू स्कूल, मानगो - नर्सरी - 50 

26. माउंट व्यू स्कूल, मानगो - नर्सरी - 40 

27. आरके मिशन, बिष्टुपुर - नर्सरी - 90 

28. संत जोसेफ  स्कूल, जुगसलाई - नर्सरी - 100 

29. तारापोर स्कूल, एग्रिको - एलकेजी -160 

30. सिस्टर निवेदिता स्कूल, बर्मामाइंस - नर्सरी - 60 

नोट : कमजोर व अभिवंचित वर्ग के लिए अलग से 25 प्रतिशत सीट आरक्षित।

 लोयला स्‍कूल में सूची देखने जुटे अभिभावक।

 लोयला स्‍कूल में बच्‍चे को लेकर सूची देखने पहुंचे अभिभावक। 


सेंट मैरी स्‍कूल में सूची देखते अभिभावक। 

टैैगोर सोसाइटी स्‍कूल में सूची देखने पहुंंचेअभिभावक। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.