बहरागोड़ा में शान से लहराया तिरंगा
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में 71वां स्वाधीनता दिवस सरकारी, गैर सरकार
संवाद सूत्र, बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में 71वां स्वाधीनता दिवस सरकारी, गैर सरकारी, शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक, राजनीतिक दलों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम ने ध्वजारोहण किया। जबकि थाना परिसर में थाना प्रभारी विनोद कुमार ¨सह ने झंडा फहराया। बहरागोड़ा कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसपी महलिक, बहरागोड़ा उच्च विद्यालय में प्रधानाचार्य वरुण गिरी द्वारा झंडा फहराया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर समेत कई स्कूलों के छात्रों की ओर से प्रभात फेरी के साथ ही झांकी भी निकाली गई। टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल के साथ ही तमाम सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में निर्धारित समय पर तिरंगा फहराया गया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर पार्टी अध्यक्ष द्वारा झंडा फहराया गया। वामपंथी दलों के कार्यालयों में अंचल सचिव द्वारा तिरंगा फहराया गया। बैंक, एलआइसी व पोस्टऑफिस में शाखा प्रबंधक ने झंडा फहराया।