Republic Day 2021 : टाटा मोटर्स कान्वाई चालकों ने फहराया तिरंगा, अन्य संस्थानों में भी कार्यक्रम
Republic Day 2021. टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों ने जोजोबेड़ा स्थित रेस्ट हाउस प्रांगण में शान से झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर टीटीसीए के कार्यपालक अधिकारी महेश शरण ने ध्वजारोहण किया। अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जमशेदपुर, जासं। टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों ने जोजोबेड़ा स्थित रेस्ट हाउस प्रांगण में शान से झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर टीटीसीए के कार्यपालक अधिकारी महेश शरण ने ध्वजारोहण किया।
उन्होंने भारतीय संविधान के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा संविधान गौरवमयी है, इसका अनुसरण पूरा विश्व करता है। राष्ट्र को सुचारू व व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए भारतीय संविधान बना। इंटक के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने भी अपने संबोधन में भारतीय संविधान की दुहाई देते हुए समाज में अमन-चैन व शांति बरकरार रखने की बात कही। ट्रांसपोर्ट यूनियन के निहाल खां ने भी झंडे को सलामी दी तथा गणतंत्र दिवस पर सभी को मिल-जुलकर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया कान्वाई वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बाटे व संचालन सहायक सचिव जयनारायण सिंह ने किया। मौके पर काफी संख्या में कान्वाई चालक मौजूद थे।
गोविंदपुर विद्यापति स्कूल
गोविंदपुर स्थित विद्यापति स्कूल के प्रांगण में इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उन्होंने देश के सपूतों को याद करते हुए उनके बताए राह पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर संविधान बनाने तक जिन-जिन महापुरुषों की भूमिका रही उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। उनके अधूरे सपने को पूरा करना हर भारतीय का कर्तब्य है। इस मौके पर इंटक नेता जुगनू वर्मा, अनुराग वर्मा, बंटी सिंह, संतोष यादव , श्रीराम तिवारी, प्रकाश मिश्रा, विजय कुमार समेत कई बस्तीवासी मौजूद थे।
नामदा बस्ती कांग्रेस कार्यालय
गोलमुरी नामदा बस्ती कांग्रेस कार्यालय में संजीव श्रीवास्तव ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर आशीष मुखी ,राजवीर सिंह, बिट्टू सिंह, कल्लू सिंह, धीरज सिंह आदि मौजूद थे। संजीव के सिदगोड़ा स्थित आवासीय कार्यालय में भी ध्वाजारोह हुआ। मौके पर अमृत झा,धमेंद तिवारी, शंभू शर्मा सूरज, अखिलेश, संजय पांडेय आदि मौजूद थे।