Move to Jagran APP

गोलचक्करों से हटाए गए व्यावसायिक होर्डिग

शहर के दस गोलचक्करों पर लगाए गए व्यवसायिक होर्डिग्स को जमशेदपुर अक्षेस ने अभियान चलाकर हटा दिया है। दैनिक जागरण ने दस जनवरी को खबर प्रकाशित करते हुए मामले का खुलासा किया था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 07:00 PM (IST)
गोलचक्करों से हटाए गए व्यावसायिक होर्डिग
गोलचक्करों से हटाए गए व्यावसायिक होर्डिग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर के दस गोलचक्करों पर लगाए गए व्यावसायिक होर्डिग्स को जमशेदपुर अक्षेस ने अभियान चलाकर हटा दिया है। दैनिक जागरण ने दस जनवरी को खबर प्रकाशित करते हुए मामले का खुलासा किया था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई।

loksabha election banner

टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, जुस्को ने सड़क यातायात नियमों को ताक पर रखकर शहर के दस गोलचक्करों को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लीज पर दे दिया था। इस योजना का उद्देश्य था कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान लीज पर लेकर गोलचक्करों पर अपना विज्ञापन करेंगे। बदले में व्यावसायिक प्रतिष्ठान गोलचक्कर के रखरखाव का पूरा खर्च वहन करेंगे। लेकिन गोलचक्करों पर लगाए गए होर्डिग से एक छोर से दूसरी छोर देखने में परेशानी होती थी। हालांकि जुस्को प्रबंधन का कहना था कि प्रारंभिक तौर पर कुछ दिनों के लिए गोलचक्करों को लीज पर दिया गया था। जमशेदपुर अक्षेस ने की कार्रवाई

खबर प्रकाशित होने के बाद जमशेदपुर अक्षेस ने जुस्को प्रबंधन को नोटिस जारी कर पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार का कहना था कि गोलचक्करों का व्यवसायीकरण करने या होर्डिग लगाने के संबंध में जुस्को की ओर से उन्हें कोई भी आवेदन या जानकारी नहीं दी गई है। शहर में चल रहा है स्वच्छता सर्वेक्षण

जमशेदपुर अक्षेस में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। गोलचक्करों पर बेतरतीब तरीके से लगाए गए होर्डिग यातायात के दृष्टिकोण से खतरनाक थे। वहीं, बड़े-बड़े होर्डिग शहर की सुंदरता पर भी बट्टा लगा रहे थे। इसलिए अक्षेस ने सभी दस गोलचक्करों से इन होर्डिग को हटवा दिया है। इन गोलचक्करों पर लगे थे होर्डिग

सीएच एरिया, बेल्डीह क्लब टै्रफिक सिग्नल, जुस्को ऑफिस गोलचक्कर, बिष्टुपुर मुख्य गोलचक्कर, वोल्टास हाउस गोलचक्कर, कदमा गणेश पूजा मैदान के सामने स्थित गोलचक्कर, बागे ए जमशेदपुर गोलचक्कर सहित अन्य।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.