Move to Jagran APP

बिजली विभाग के राजस्व में इस साल रिकार्ड वृद्धि, एक साल में करीब दोगुना हुआ फायदा

जमशेदपुर एरिया बोर्ड में लगातार बिजली सुधार के लिए कार्य हो रहे हैं। सही समय पर उपभोक्ता बिजली बिल जमा कर दें तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। आज भी उपभाेक्ताओं पर एक हजार करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sun, 12 Jun 2022 08:50 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jun 2022 08:50 AM (IST)
बिजली विभाग के राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर एरिया बोर्ड में लगातार छापेमारी अभियान चलाने, बिजली बिल जमा करने के लिए लोगों को जागरूक करने, गांव-गांव में शिविर लगाने, शहरों में छुट्टी के दिन भी एटीपी मशीन को चालू रखने के कारण बिजली विभाग के राजस्व में रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई है। मई 2021 में जहां जमशेदपुर के उपभोक्ताओं ने मात्र 52 करोड़ 36 लाख रुपये बिजली राजस्व के रूप में जमा किया, वहीं दूसरी ओर मई 2022 के आंकड़ा को देखें तो 86 करोड़ 70 लाख रुपये का राजस्व मिला है। इस तरह बीते मई 21 की तुलना में मई 22 में 34 करोड़ 34 लाख रुपये अधिक राजस्व प्राप्त किया। जमशेदपुर एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक प्रतोष कुमार कहते हैं, कि कोल्हान में लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इसके अलावा लोगों के बीच बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूकता अभियान, माइकिंग कराया गया। जिसका परिणाम सुखद रहा। कोल्हान में कैसे और कहां-कहां अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा किया। प्रस्तुत है- मनोज सिंह की रिपोर्ट

loksabha election banner

उपभोक्ताओं द्वारा मई से दिसंबर 2021 में जमा किया गया बिजली बिल

मई 2021 - 52 करोड़ 36 लाख

जून 2021 - 68 करोड़ 10 लाख

जुलाई 2021 - 65 करोड़ 60 लाख

अगस्त 2021 - 85 करोड़ 94 लाख

सितंबर 2021 - 83 करोड़ 24 लाख

अक्टूबर 2021 - 82 करोड़ 71 लाख

नवंबर 2021 - 79 करोड़ 50 लाख

दिसंबर 2021 - 85 करोड़ 73 लाख

उपभोक्ता द्वारा जनवरी से मई 2022 तक जमा किया गया रकम

जनवरी 2022-81 करोड़ 31 लाख

फरवरी 2022 - 80 करोड़ 84 लाख

मार्च 2022 - 97 करोड़ 83 लाख

अप्रैल 2022 - 88 करोड़ 36 लाख

मई 2022 - 86 करोड़ 70 लाख

जमशेदपुर सर्किल में जमा राशि

जनवरी 2022 - 48 करोड़ 39 लाख

फरवरी 2022 - 47 करोड़ 24 लाख

मार्च 2022 - 63 करोड़ 02 लाख

अप्रैल 2022 - 56 करोड़ 63 लाख

मई 2022 - 54 करोड़ 72 लाख

चाईबासा सर्किल में जमा राशि

जनवरी 2022 - 32 करोड़ 92 लाख

फरवरी 2022 - 33 करोड़ 61 लाख

मार्च 2022 - 34 करोड़ 81 लाख

अप्रैल 2022 - 31 करोड़ 73 लाख

मई 2022 - 31 करोड़ 98 लाख

जमशेदपुर एरिया बोर्ड में लगातार बिजली सुधार के लिए कार्य हो रहे हैं। सही समय पर उपभोक्ता बिजली बिल जमा कर दें तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। आज भी उपभाेक्ताओं पर एक हजार करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के कारण लोग अब बिजली बिल जमा करने लगे हैं। जिसमें और सुधार की जरूरत है। यही कारण है कि समय-समय पर पूरे कोल्हान में छापेमारी अभियान चलायी जाती है और कानूनी कार्रवाई करनी पड़ती है। समय रहते बिजली बिल जमा कर दें तो कानूनी पेंच में उपभोक्ताओं को नहीं उलझना पड़ेगा।

प्रतोष कुमार, विद्युत महाप्रबंधक, जमशेदपुर एरिया बोर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.