Move to Jagran APP

मोमेंटम झारखंड : टाटा समूह की ब्रांडिंग करेंगे रतन टाटा

खेल गांव में 16 व 17 फरवरी को होने जा रहे ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (मोमेंटम झारखंड) में टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा भी शामिल होंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 14 Feb 2017 06:16 AM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2017 06:24 AM (IST)
मोमेंटम झारखंड : टाटा समूह की ब्रांडिंग करेंगे रतन टाटा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। खेल गांव में 16 व 17 फरवरी को होने जा रहे ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (मोमेंटम झारखंड) में टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा भी शामिल होंगे। उन्होंने राज्य सरकार के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए इसकी सूचना दे दी है। सरकार उनके जरिए निवेशकों को झारखंड में निवेश के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में आयोजित होने जा रहे मोमेंटम झारखंड में टाटा समूह भी प्रदर्शनी लगाएगा।

loksabha election banner

टाटा स्टील के 10 अधिकारियों की टीम रांची में कैंप कर रही है। टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड अमरेश सिन्हा ने बताया कि टाटा समूह के स्टॉल पर टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पॉवर, टाटा हिटाची व जुस्को समेत अन्य इकाइयां अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगाएंगी। साथ ही झारखंड के विकास में समूह की भागीदारी को प्रदर्शित किया जाएगा।

स्टॉल करीब 280 वर्ग मीटर में होगा। टाटा समूह के स्टॉल के पहले स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का स्टॉल है। टाटा स्टील की अनुषंगी जुस्को के प्रबंध निदेशक आशीष माथुर ने मोमेंटम झारखंड को राज्य की बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनकी टीम बधाई की पात्र है। इससे सही मायने में झारखंड की क्षमता नजर आएगी।

मामेंटम: होंडा व लिबर्टी भी झारखंड में करेगी निवेश

सरायकेला से देख सकेंगे झारखंड मोमेंटम का प्रसारण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.